Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दोनों ‘शिवसेना’ को एक हो जाना चाहिए… बयान देकर शक के घेरे में आए दानवे

Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) नेता अंबादास दानवे ने कहा कि पार्टी का विभाजन आज भी उन्हें खटकता है। सभी शिवसैनिकों को फिर से एक होना चाहिए।एकता की उम्मीद करना कोई गलती नहीं।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jul 20, 2025 | 09:29 PM

UBT नेता अंबादास दानवे

Follow Us
Close
Follow Us:

UBT Leader Ambadas Danve: विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा है कि दोनों शिवसेना को एक हो जाना चाहिए। उन्होंने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में हुई बगावत के बाद पार्टी के दो हिस्सों में बंटने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। लेकिन अपने कार्यकाल के समापन के समय दिए गए उक्त बयान के कारण दानवे शक के घेरे में आ गए हैं। ऐसी अटकले लगाई जा रही हैं कि दानवे भी अब पाला बदलकर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में जाने की तैयारी कर रहे हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, दानवे ने संस्कृति की लोकोक्ति “संघे शक्ति कलियुगे” (कलियुग में एकता में बल है) का संदर्भ देते हुए कहा है कि हम सत्ता के लिए पैदा नहीं हुए हैं। सत्ता आती-जाती रहती है। लेकिन संगठन की एकता ही सबसे बड़ी ताकत है। शिवसेना के विभाजन पर व्यथित होते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को किसी की नजर लग गई। इसलिए संगठन बिखर गया। यह जख्म, यह घाव भरना चाहिए। सभी शिवसैनिकों को एक साथ आना चाहिए।

क्यों उठ रहे हैं सवाल?

अंबादास दानवे का विधान परिषद का कार्यकाल 15 अगस्त को समाप्त हो रहा है। इसलिए विधानमंडल के मानसून सत्र के समापन से पहले विधान परिषद हॉल में दानवे का विदाई समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजीत पवार, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सहित राज्य के तमाम मंत्री और विधायक उपस्थित थे। अब यूबीटी के विधायकों के संख्या बल के हिसाब से फिलहाल दानवे के लिए पुन: विधान परिषद में जाना संभव नहीं है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि दोबारा विधान परिषद में जाने की चाह में उन्होंने दोनों शिवसेना के एक होने का राग छेड़ा है।

सम्बंधित ख़बरें

मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाएं, लेकिन बिजली तारों से रखें दूरी; महावितरण की अपील

मनपा चुनाव से पहले संभाजीनगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, बूथ सशक्तिकरण पर जोर

संभाजीनगर में प्रचार अनुमतियों के लिए ‘एक खिड़की’ व्यवस्था सफल; 238 आवेदन प्राप्त

मुद्दे मौजूद, लेकिन जनाधार नहीं: संभाजीनगर में कांग्रेस-एनसीपी की चुनौती; मनपा चुनाव में उत्साह गायब

यह भी पढ़ें – गृहमंत्री शाह ने 7 मंत्रियों को हटाने का दिया आदेश, राऊत के दावे से मचा हड़कंप

बड़ा राजनीतिक बदलाव था शिवसेना में फूट

शिवसेना में साल 2022 में बड़ा राजनीतिक भूचाल आया था, जब एकनाथ शिंदे ने 39 विधायकों के साथ बगावत कर अलग गुट बना लिया था। इसके बाद शिंदे बीजेपी के साथ सरकार में शामिल हो गए और अब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री हैं। दानवे ने कहा कि राजनीतिक बदलाव होते रहते हैं, लेकिन वैचारिक एकता और मूल संगठन की भावना बनी रहनी चाहिए।

पार्टी को फिर से खड़ा करने की बात

दानवे ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में हो, यह उनकी व्यक्तिगत भावना है लेकिन उससे भी ऊपर संगठन की मजबूती है। उन्होंने कहा, “एक शिवसैनिक होने के नाते मैं चाहता हूं कि शिवसेना फिर से एक मजबूत और संगठित पार्टी के रूप में उभरे। एकता की उम्मीद करना कोई गलती नहीं है।”

Ubt leader ambadas danve has said that both shivsenas should unite uddhav eknath shinde

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2025 | 09:27 PM

Topics:  

  • Ambadas Danve
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Shiv Sena UBT
  • Shivsena
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.