- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- U Turn After Breaking Manoj Jarange Fast Cm Fadnavis Statement Changed On Maratha Reservation
अनशन तुड़वाकर अब यू-टर्न! मराठा आरक्षण पर CM फडणवीस के बयान से मनोज जरांगे को झटका
Mumbai News: मराठा आरक्षण पर CM फडणवीस ने कहा कि सभी मराठाओं को कुनबी में शामिल नहीं किया जाएगा। सिर्फ हैदराबाद गजट में दर्ज नामों को ही इसका लाभ मिलेगा। इस बयान से मनोज जरांगे को तगड़ा झटका लगा है।
- Written By: सोनाली चावरे

मनोज जरांगे, सीएम फडणवीस (pic credit; social media)
Maratha Reservation: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन का चेहरा बन चुके मनोज जरांगे पाटिल एक बार फिर चर्चा में हैं। अनशन तोड़ने के कुछ ही दिनों बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान ने पूरे आंदोलन पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
दरअसल, जरांगे पाटिल ने मुंबई के आजाद मैदान में पांच दिन तक भूख हड़ताल की थी। उनकी मुख्य मांग थी कि मराठवाड़ा के सभी मराठाओं को कुनबी जाति में शामिल किया जाए ताकि उन्हें ओबीसी आरक्षण का लाभ मिल सके। आंदोलन ने जोर पकड़ा तो सरकार ने बातचीत कर उनकी मांग मानने का आश्वासन दिया और जरांगे ने अपना अनशन खत्म कर दिया।
लेकिन आंदोलन खत्म होने के हफ्ते दिन भी नहीं बीते थे कि मुख्यमंत्री फडणवीस ने बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि सभी मराठाओं को कुनबी में शामिल नहीं किया जा सकता। केवल वही लोग आरक्षण का लाभ ले पाएंगे जिनका नाम हैदराबाद गजट के रिकॉर्ड्स में मौजूद होगा। अंग्रेजों के रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए सरकार सिर्फ हैदराबाद गजट को ही आधार मानेगी।
सम्बंधित ख़बरें
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
पानी बचाने पर मिलेंगे एक्वाक्रेडिट्स: महाराष्ट्र सरकार का क्रांतिकारी वॉटर बैलेंस शीट प्रोजेक्ट
बांद्रा के बाद अब गोरेगांव-मलाड में रेलवे की कार्रवाई; 1500 वर्ग मीटर जमीन से हटाए गए अवैध निर्माण
इसे भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, संजय राउत बोले- BJP का बहुमत फेल
फडणवीस ने कहा, “जो लोग रिकॉर्ड में शामिल हैं, उन्हें ही प्रमाण पत्र मिलेगा। हर किसी को कुणबी प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा। हमने आसान प्रक्रिया बनाई है ताकि योग्य मराठा समाज वंचित न रहे। लेकिन ओबीसी समाज के अधिकारों पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। जबतक हमारी सरकार है, ओबीसी का अहित नहीं होगा।”
यह फैसला ओबीसी समाज के विरोध के बाद लिया गया है। ओबीसी संगठनों का कहना था कि मराठाओं को कुनबी में शामिल करने से उनका आरक्षण प्रभावित होगा। सरकार ने इस विरोध को देखते हुए सीमित दायरे में आरक्षण देने का निर्णय लिया।
लेकिन इस ऐलान से मराठा समाज और खासकर मनोज जरांगे पाटिल को बड़ा झटका लगा है। उनकी मांग थी कि अगर किसी मराठा को कुनबी में शामिल कर आरक्षण दिया जा रहा है तो उसके रिश्तेदारों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। अब सरकार के ताजा फैसले से हजारों मराठा इस दायरे से बाहर रह जाएंगे।
यही वजह है कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि जरांगे पाटिल एक बार फिर अनशन की तैयारी कर सकते हैं। सरकार के लिए यह स्थिति बड़ी चुनौती बन सकती है क्योंकि जरांगे के एक आह्वान पर लाखों मराठा सड़कों पर उतर आते हैं। सवाल यह है कि क्या यह आधा-अधूरा फैसला आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति को फिर से गर्मा देगा?
U turn after breaking manoj jarange fast cm fadnavis statement changed on maratha reservation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
May 25, 2026 | 09:23 PMइंदौर हनीट्रैप केस: रेशू चौधरी और श्वेता जैन ही हैं मास्टरमाइंड, पुलिस ने जांच की तेज; 7 आरोपियों को भेजा जेल
May 25, 2026 | 09:17 PMMalmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
May 25, 2026 | 09:14 PMउत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
May 25, 2026 | 09:13 PMविदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
May 25, 2026 | 09:06 PMIPL 2026 के प्लेऑफ का पूरा गणित, जानें क्या है क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में अंतर?
May 25, 2026 | 09:03 PMFrench Open: स्वियातेक का धमाकेदार आगाज, जोन्स को सीधे सेटों में मात देकर दूसरे राउंड में मारी एंट्री
May 25, 2026 | 08:48 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM












