तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन: FDA ने 1.09 करोड़ का प्रतिबंधित सामान जब्त किया, 13 गिरफ्तार, कई बड़े नाम शामिल

Maharashtra FDA Raid: महाराष्ट्र में FDA ने 1.09 करोड़ रुपये के प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ जब्त किए। 13 लोगों को गिरफ्तार कर कई प्रसिद्ध प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए।
Maharashtra Food and Drug Administration Commissioner Tukaram Mundhe
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त तुकाराम मुंढेसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • FDA की छापेमारी में प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों और वाहनों समेत कुल 1.09 करोड़ रुपये का माल जब्त।

  • नियमों के उल्लंघन चलते मुंबई के 10 बड़े खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए।

  • मिलावटी दूध, गुटखा, पान मसाला और अन्य अमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ FDA कार्रवाई जारी।

Maharashtra FDA suspended Food license: महाराष्ट्र में प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों की बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की कार्रवाई जारी है। आयुक्त तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में पिछले सप्ताह 12 मामले दर्ज कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान में 1.09 करोड़ रुपये का माल जब्त किया गया, जिसमें 79.29 लाख रुपये के प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ और तीन वाहन शामिल हैं।

10 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित

मुंबई में नियमों के उल्लंघन पर 10 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। जांच में साफ-सफाई की कमी, कर्मचारियों के चिकित्सा प्रमाणपत्रों का अभाव, खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण में लापरवाही, कीटों का प्रकोप और भंडारण संबंधी अनियमितताएं मिलीं।

FDA की कार्रवाई की जद में इस्लाम जिमखाना के हुमा कैटरर, कांदिवली की मिल्कोज डेयरी प्रोडक्ट्स, सांताक्रूज का ला पिनोज पिज्जा, विलेपार्ले की एफ3 कॉर्पोरेट हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज, ओपेरा हाउस का नारायण डोसा, जे.जे. अस्पताल की सेंट्रल कैंटीन, चारकोप की पालीवाल डेयरी और मरीन लाइंस का नवाब जूस सेंटर सहित 10 प्रतिष्ठान आए।

Maharashtra Food and Drug Administration Commissioner Tukaram Mundhe
IIT बॉम्बे के सर्वे में 25% विद्यार्थियों ने मानी नकल की बात, कोचिंग के अभाव में ग्रामीण प्रतिभाएं पिछड़ रहीं

नंदुरबार में 69.47 लाख का माल जब्त

जलगांव, धुले और नासिक में 6 से 8 अक्टूबर के बीच 23.24 लाख रुपये के प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ जब्त किए गए। चार प्राथमिकी दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। नंदुरबार में 8 अक्टूबर को गुटखा और पान मसाला की खेप पकड़कर 69.47 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।

कोंकण में 10.88 लाख रुपये के प्रतिबंधित पदार्थ जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पुणे में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर विभागों में क्रमशः 4.41 लाख और 1.24 लाख रुपये का माल जब्त हुआ।

53,000 किलो से अधिक खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई

खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने खराब गुणवत्ता, मिलावट की आशंका और गलत लेबलिंग के मामलों में कोंकण, पुणे, नागपुर और अमरावती विभागों में 53,726 किलो खाद्य पदार्थों तथा 6,098 लीटर दूध और ताड़ी पर कार्रवाई की गई। इनकी कीमत करीब 1.39 करोड़ रुपये है।

Maharashtra Food and Drug Administration Commissioner Tukaram Mundhe
ताडोबा की सफारी अब दुनिया में मचाएगी धूम, विश्व बैंक की मदद से विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने की तैयारी

पुणे-नागपुर में भी FDA का एक्शन

पुणे के एक दूध संकलन केंद्र में 1,484 लीटर दूध की अम्लता जांच का परिणाम सकारात्मक आया। सांगली के दफलापुर में 18 लीटर ताड़ी, नागपुर के इतवारी में नियमों के उल्लंघन पर 538 किलो भगरी जब्त की।

वहीं अमरावती जिले के वणी में मिलावट की आशंका पर 763.40 किलो पैकबंद रिफाइंड तेल जब्त किया गया। एफडीए ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान जारी रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com