-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Trimbakeshwar Prasad Yojana Sant Nivruttinath Shekhawat Inauguration
Nashik News: त्र्यंबकेश्वर में ‘प्रसाद’ योजना के तहत निर्मित प्रशासनिक भवन और दर्शन दीर्घा का लोकार्पण
- Written By: आंचल लोखंडे
Religious Tourism Maharashtra: त्र्यंबकेश्वर में ‘प्रसाद’ योजना के तहत संत निवृत्तिनाथ महाराज समाधि परिसर में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और दर्शन दीर्घा का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने

spiritual tourism (सोर्सः सोशल मीडिया)
Trimbakeshwar Prasad Yojana: संत निवृत्तिनाथ महाराज ने योग साधना के माध्यम से आत्मज्ञान का सर्वोच्च अनुभव प्राप्त किया और अध्यात्म को केवल ग्रंथों तक सीमित न रखते हुए अपने आचरण से समाज के सामने एक आदर्श स्थापित किया। उनके विचार आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। यह प्रतिपादन केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया।
त्र्यंबकेश्वर स्थित संत श्री निवृत्तिनाथ महाराज समाधि परिसर में केंद्र सरकार की ‘प्रसाद’ योजना के अंतर्गत नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और दर्शन दीर्घा (कतार मंडप) का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्य के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर, सांसद भास्कर भगरे, त्र्यंबक नगर परिषद की अध्यक्ष त्रिवेणी तुंगार और संस्थान के अध्यक्ष अधिवक्ता सोमनाथ घोटेकर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
भक्ति और ज्ञान का संगम
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने अपने संबोधन में कहा कि संत निवृत्तिनाथ महाराज ने अध्यात्म का वास्तविक अर्थ आम जनमानस तक पहुंचाया। उनके मार्गदर्शन में भक्ति और ज्ञान का एक सुंदर और संतुलित संगम स्थापित हुआ। उनके कार्य केवल आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहे, क्योंकि उन्होंने समाज में समानता, बंधुत्व और सदाचार के मूल्यों को सुदृढ़ किया।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में पानी की किल्लत; पार्षद प्रमिला मैंद के उपलब्ध कराए टैंकर से नागरिकों को मिली बड़ी राहत
नासिक केंद्र पर Re-NEET से 1133 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित, परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
नासिक में विकास के लिए उद्योग संगठनों का साथ; निमा और महाराष्ट्र चेंबर ने मिलकर काम करने का भरोसा जताया
सनातन साध्वी अखाड़ा महापरिषद का राष्ट्रीय सम्मेलन, देशभर से साध्वी, संत और धर्माचार्य हुए शामिल
ये भी पढ़े: मनपा को सौंपे जाएंगे 27 जलकुंभ, जल योजना पर कार्यरत जेवीपीआर ने अदालत में दिया आश्वासन
अध्यात्म और सेवा का संगम हैं संत निवृत्तिनाथ: शेखावत
मंत्री शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना के अनुरूप ‘प्रसाद’ योजना के तहत देशभर के प्रमुख तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसी क्रम में संत निवृत्तिनाथ महाराज समाधि परिसर का नियोजित और स्थायी विकास किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शेष विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और शिलापट्ट के अनावरण के साथ की गई।
Trimbakeshwar prasad yojana sant nivruttinath shekhawat inauguration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में जुआ और अवैध शराब अड्डों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 लाख का माल जब्त
Jun 21, 2026 | 09:31 PMनासिक में पानी की किल्लत; पार्षद प्रमिला मैंद के उपलब्ध कराए टैंकर से नागरिकों को मिली बड़ी राहत
Jun 21, 2026 | 09:26 PMसाउथ अफ्रीका के सामने भारत ने रखा 159 रनों का चुनौती भरा लक्ष्य, आखिरी ओवरों में इस खिलाड़ी ने पलटा पूरा मैच!
Jun 21, 2026 | 09:21 PMपीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, अकोला के 1.87 लाख किसानों को मिला लाभ
Jun 21, 2026 | 09:21 PMनासिक केंद्र पर Re-NEET से 1133 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित, परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
Jun 21, 2026 | 09:09 PMवाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PMतमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM












