छत्रपति संभाजी नगर में ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल ने युवक को मारी लात, जड़ें थप्पड़; देखें Video
- Written By: शुभम सोनडवले
छत्रपति संभाजी नगर. महाराष्ट्र (Maharashtra) के छत्रपति संभाजी नगर (पहले औरंगाबाद) से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल ने बीच सड़क पर एक युवक को बेरहमी से पीटते देखा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जबकि, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने भी एक वीडियो को शेयर करते हुए स्पष्टीकरण दिया है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को दिनदहाड़े युवक को लात और थप्पड़ मार रहा है। जबकि, युवक हाथ जोड़कर अपने ऊपर हो रही हिंसा को रोकने की गुहार लगा रहा है। लेकिन कांस्टेबल युवक को पीटता रहा। इस वीडियो को शेयर करते हुए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया है।
मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने कहा, “प्रिय मुंबईकर, कृपया ध्यान दें कि यह दूसरे शहर का एक पुराना वीडियो है और संबंधित पुलिस विभाग पहले ही आवश्यक कार्रवाई कर चुका है।”
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर SIR मैपिंग में लगे BLO को राहत देने की मांग, समीर साजिद बिल्डर ने कहा- BLO मशीन नहीं, इंसान हैं
अब अतिक्रमण नहीं चलेगा: 12 प्रमुख मार्गों पर दिनभर रहेगी छत्रपति संभाजीनगर मनपा की पैनी नजर, 5 दल करेंगे गश्त
संभाजीनगर में कारोबारी के घर डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर दंपती को बंधक बनाकर लूटें 4.60 लाख
छत्रपति संभाजीनगर मनपा में 10 लाख से अधिक की फाइलों पर प्री-ऑडिट विवाद, स्थायी समिति ने लगाई तत्काल रोक
Dear Mumbaikars, please note that this is an old video from another city and the concerned police department has already taken necessary action https://t.co/pokzRKZ8JN — Mumbai Traffic Police (@MTPHereToHelp) February 10, 2024
सोशल मीडिया यूजर्स ने युवक को पीटने वाले ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से वायरल वीडियो का संज्ञान लेने और आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ त्वरित और आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा है।
