Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: सड़ी अवस्था में मिला बाघ का शव, वन विभाग में हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा

rotten carcass of tiger: नागपुर के देवलापार वन परिक्षेत्र में बाघ का सड़ी अवस्था में शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Jun 14, 2025 | 10:45 AM

सड़ी अवस्था में मिला बाघ का शव

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: जिस तेजी से बाघों की संख्या में वृद्धि हुई है उसी तेजी से उनकी मौत के मामले सामने आ रहे हैं। विगत दिनों मिट्टी के ढेर से वन विभाग ने बाघ का शव बरामद किया था। एक बार फिर सड़ी हुई अवस्था में बाघ का शव मिलने की जानकारी सामने आई है। देवलापार वन परिक्षेत्र में बाघ का शव मिलने से वन विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

बाघ की मौत कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे वन कर्मचारी वन परिक्षेत्र देवलापार (प्रोदशिक) में गश्त कर रहे थे। नियत क्षेत्र-बांद्रा कक्ष क्र. 275 पीएफ में मुनारा क्र. 8 के पास वन कर्मचारियों को सड़ी अवस्था में बाघ का शव दिखाई दिया। बाघ का शव मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। शव मिलने के स्थान पर 2 किमी के दायरे की जांच की गई।

बाघ का शिकार के नहीं मिले कोई सबूत

सम्बंधित ख़बरें

नासिक: नमोकार तीर्थ में जैन पत्रकार सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारी

नासिक में सूर्यकिरण एरोबैटिक शो, गंगापुर में गरजेंगे वायुसेना के विमान; दो दिन आसमान में रोमांच

गंगापुर एयर शो: नासिक में एयर शो के लिए ट्रैफिक प्लान लागू, 2 दिन रोड बंद; सिर्फ पासधारकों को प्रवेश

महाराष्ट्र ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड: दावोस में 37.27 लाख करोड़ के 81 समझौते, नागपुर में 1.95 लाख करोड़ का निवेश

जांच के दौरान अवैध ढंग से बाघ का शिकार किए जाने के कोई सबूत नहीं मिले है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशा-निर्देशों के तहत पेंच के क्षेत्र संचालक डॉ. किशोर मानकर, उप वन संरक्षक डॉ. भरत सिंह हाडा, विभागीय अधिकारी पी. कोडापे के मार्गदर्शन में आगे की कार्रवाई की गई।पशु चिकित्सक डॉ. बबीता मेश्राम, डॉ. राजेश फुलसंगे, डॉ. मयंक बरडे और एनटीसीए प्रतिनिधि अजिंक्य भटकर और मंदार पिंगले की उपस्थिति में बाघ का शवविच्छेदन किया गया।

जांच के लिए भेजे गए नमूने

बाघ का शव काफी ज्यादा सड़ चुका था। इस कारण उसका लिंग स्पष्ट नहीं हो सका। बाघ के नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद बाघ की उम्र, लिंग और मौत का पुख्ता कारण स्पष्ट हो सकेगा। बाघ के सभी दांत, नाखून समेत अन्य अंग साबुत अवस्था में मिले हैं। आगे की जांच सहायक वन संरक्षक पाखले कर रहे हैं।

Tiger carcass found in rotten state in nagpur devlapar forest area

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2025 | 10:45 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur
  • Tiger
  • Today Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.