Nagpur Rural News: सावनेर शहर के पांढुर्ना रोड स्थित एक खेत में शुक्रवार दोपहर लगभग 1.30 बजे के करीब कुएं में गिरी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी अनुसार, शुक्रवार दोपहर के समय एक महिला ने सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड को फोन कर सूचना दी कि एक महिला ने कुएं में छलांग लगा दी है।
सूचना मिलते ही हितेश बनसोड़ ने पुलिस निरीक्षक उमेश पाटिल को सूचना दी तथा पुलिस एवं अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बिना देर किए बचाव कार्य शुरू किया। नगर परिषद के अग्निशमन कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों की मदद से कुएं में गिरी महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई।
समाजसेवी हितेश बंसोड़ के साथ राजा फुले, आर्यन कातकड़े, चेतन झाड़े, संचित मेश्राम, अभिषेक भगत, नरेंद्र समदूरकर तथा नगर परिषद के अग्निशमन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी निखिलेश वाडेकर, शुभम गोलाईत, कृणाल बांबल, जीतू जीवतोडे, मंगेश टेकाडे, अतुल ठाकरे और सूरज ढोके ने सहयोग किया।
शनिवार, 14 मार्च को महाराष्ट्र राज्य विधि सेवा प्राधिकरण, मुंबई के निर्देशानुसार नरखेड़ के दिवाणी न्यायालय में विधि सेवा समिति द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है।
इस लोक अदालत में नरखेड़ तहसील के अंतर्गत सभी बैंक, वित्तीय संस्थाएं, न्यायालय में लंबित दिवानी एवं फौजदारी प्रकरण, समझौता योग्य मामले, छोटे दंडनीय प्रकरण, विभिन्न प्रकार के विवाद, बैंक से संबंधित पूर्व प्रकरण तथा घरकुल से जुड़े मामलों सहित अनेक प्रकरणों को शामिल किया गया हैं।
विधि सेवा के पी.एल.वी. अधिवक्ता सुदेश मानकर ने बताया कि इस अवसर पर न्यायालय के न्यायाधीश तथा विधि सेवा समिति के अध्यक्ष रोहन विजयकुमार थाईल ने संबंधित पक्षकारों से अपने मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से निपटारा करने की अपील की है।