Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोरेगांव विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में 14 उम्मीदवार, महायुति और MVA प्रत्याशी में होगी कांटे की टक्कर!

इस विधानसभा सीट पर 2014 से भाजपा विधायक विद्या ठाकुर का कब्जा है और आज भी यहां उनका जनाधार बरकरार है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी महायुति को यहां से 23,742 मतों की बढ़त मिली थी।

  • By रीना पंवार
Updated On: Nov 13, 2024 | 08:36 PM

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गोरेगांव विधानसभा चुनाव में भी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। सभी प्रत्याशी अपने-अपने जीत के दावे के साथ चुनाव प्रचार में ताल ठोक रहे है। माना जा रहा है कि चुनाव में यहां शिवसेना (यूबीटी) प्रत्याशी का खेल मनसे बिगाड़ सकती है। 2019 के विधानसभा चुनाव में जब सभी पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही थी तो मनसे ने शिवसेना प्रत्याशी को लगभग 5 हजार मतों से करारी शिकस्त दी थी।

इस विधानसभा सीट पर 2014 से भाजपा विधायक विद्या ठाकुर का कब्जा है और आज भी उनका जनाधार बरकरार है, क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी महायुति को यहां से 23,742 मतों की बढ़त मिली थी।

बीजेपी से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगी ठाकुर

इस बार विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक विद्या ठाकुर को भाजपा ने तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरने का मौका दिया है।वहीं दूसरी और मविआ में शामिल शिवसेना (यूबीटी) ने समीर देसाई को प्रत्याशी बनाया है। मनसे की तरफ से विरेंद्र विजय जाधव और बसपा से अमोल सावंत भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इस सीट से कुल 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। महायुति की प्रत्याशी विद्या ठाकुर यूबीटी प्रत्याशी देसाई के सामने कड़ी चुनौती पेश कर रही हैं।

पहली बार देसाई लड़ रहे विधानसभा चुनाव

समीर देसाई पहले कट्टर भाजपा कार्यकर्ता हुआ करते थे। कांग्रेस में जाने के बाद उन्हें गोरेगांव से नगरसेवक का टिकट मिला और वे विजयी हो गए थे। आघाड़ी में सीट बंटवारे में गोरेगांव विधानसभा सीट यूबीटी के पास आ गई तो वे यूबीटी में आ गए। यूबीटी में प्रवेश के बाद उन्होंने यहीं से टिकट पाने की दावेदारी पेश थी। यूबीटी ने देसाई को विद्या ठाकुर के सामने उतारा है। देसाई पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे है और उन्हें कड़ी चुनौती का सामना भी करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- क्या है रजाकारों की कहानी; जिन्होंने फूंक दिया था मल्लिकार्जुन खरगे का घर, महाराष्ट्र में योगी क्यों बना रहे मुद्दा?

10 वर्ष पहले था शिवसेना का गढ़

गोरेगांव विधानसभा में 2014 से भाजपा की विधायक विद्या ठाकुर का कब्जा है। वे लगातार दो बार यहां से जीत हासिल कर चुकी हैं उन्होंने क्षेत्र में अनेक विकास के काम भी किए हैं। 2014 के मुकाबले की बात करें तो भाजपा की विद्या ठाकुर और शिवसेना के सुभाष देसाई में कड़ी टक्कर हुई थी। उन चुनावों में 63,629 वोट पाने वाली विद्या ने 58,873 वोट हासिल करने वाले सुभाष को लगभग 5 हजार वोटों से मात दी थी। तीसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार गणेश म्हासना कांबले रहे थे, जिन्हें 18,414 वोट मिले थे। एक तरह से कहा जाए तो गोरेगांव विधानसभा शिवसेना का गढ़ था और शिवसेना-भाजपा जब अलग-अलग चुनाव लड़े थे तो भाजपा शिवसेना से किला छीनने में कामयाब हो गई थी।

मराठी वोटरों की रहेगी निर्णायक भूमिका

गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 2,92,802 है, जिसमें 38 प्रतिशत मराठी, 30 प्रतिशत उत्तर भारतीय, 15 प्रतिशत मुस्लिम, 12 प्रतिशत कोली, 15 प्रतिशत गुजराती और अन्य समुदाय के लोग शामिल हैं। विधानसभा चुनाव में यहां मराठी वोटर निर्णायक भूमिका में है। गोरेगांव में 2019 के चुनाव मनसे को 26,689 वोट मिले थे। इस बार भी मनसे चुनावी मैदान में उतरी है, ऐसे में मराठी मतदाताओं का धुवीकरण होने की संभावना अधिक दिख रही है। यदि हर बार की तरह इस बार भी मराठी वोटों का बंटवारा हुआ तो महायुति को फायदा मिल सकता है।

There will be a close fight between mahayuti and mva candidates on goregaon assembly seat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 13, 2024 | 08:35 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

ऐसे पहचानें शरीर में Vitamin B12 की कमी, देर करना हो सकता है खतरनाक

2

15 दिसंबर का इतिहास: सरदार पटेल ने दुनिया को कहा अलविदा, जानें ऐतिहासिक घटनाओं की पूरी लिस्ट

3

रफ्तार और लापरवाही का अंजाम! यवतमाल में एक ही जगह दो हादसे, 3 बाइक सवारों की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर

4

Thane: शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन में विद्रोह, उपाध्यक्ष शशि यादव का इस्तीफा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.