Thane: शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन में विद्रोह, उपाध्यक्ष शशि यादव का इस्तीफा
Maharashtra Politics: शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन में मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। उपाध्यक्ष शशि यादव ने प्रदेश अध्यक्ष गुलाब दुबे पर मनमानी का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Thane News In Hindi: उत्तर भारतीय मतदाताओं में पैठ मजबूत करने को लेकर गठित शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन में विद्रोह शुरू हो गया है। कथित रूप से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब दुबे की मनमानी से नाराज होकर संगठन के उपाध्यक्ष शशि यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ अन्य पदाधिकारियों ने भी इस्तीफे की तैयारी की है। हालांकि गुलाब दुबे ने कहा है कि संगठन को मजबूत करने को लेकर वे जो भी निर्णय लेते हैं, उसकी जानकारी वे शीर्ष नेतृत्व को देते हैं।
मनपा चुनाव के पहले राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर शिवसेना में पहली बार अधिकृत रूप से उत्तर भारतीय संगठन बनाया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी गुलाब दुबे को सौंपी गयी थी। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री शिंदे के हाथों अन्य पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया था।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में दिवंगत भाऊसाहेब परांजपे की स्मृति में श्रद्धांजलि और छात्र सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
सद्भावना मंच डोंबिवली की पहल से ठाणे के उल्हासनगर में 350 विद्यार्थियों को मिला शैक्षणिक सामग्री
ई-रिक्शा बंद करने वाले चीनी ऐप पर गिरी गाज! केंद्र सरकार ने BAT BMS ऐप किया बैन, गूगल और एप्पल को दिए आदेश
ठाणे में भारी बारिश का कहर: गड्ढे में डूबने से किशोर और करंट लगने से किशोरी की मौत; शनिवार को रेड अलर्ट
शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी के प्रमुख नेता एवं राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दी है। संगठन के बाबत मैं जो भी निर्णय लेता हूं, उसकी जानकारी पाष्टर्टी के शीर्ष नेतृत्त्व व संबन्धित पदाधिकारियों को देता हूं। मुझ पर मनमानी का आरोप गलत है।
गुलाब दुबे, प्रदेश अध्यक्ष, शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन
सेना उ भा संगठन के गठन के 1 माह में ही उभरे मतभेद
शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन का गठन हुए अभी एक माह भी पूरा नहीं हुआ है। संगठन के उपाध्यक्ष शशि यादव ने अपना इस्तीफा उप मुख्यमंत्री शिंदे सहित अन्य संबंधित को भेज दिया है। शिवसेना नेतृत्व को भेजे अपने त्यागपत्र में शशि यादव ने गुलाब दुबे पर दूसरे पदाधिकारियों को विश्वास में नहीं लेने एवं मनमानी तरीके से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति का आरोप लगाया है।
शशि यादव ने कहा है कि जो कार्यकर्ता 30-35 सालों से शिवसेना में काम कर रहे हैं, जिन्होंने लोकसभा व विधानसभा चुनावों में खून-पसीना बहाया है उनकी अनदेखी की जा रही है। शशि यादव ने कहा है कि पतंजलि मिश्रा को उपाध्यक्ष पर नियुक्त कर कोंकण विभाग का प्रभारी बनाया गया है।
ये भी पढ़ें :- Kalyan में रैपिड बाइक चालक गिरफ्तार, महिला से छेड़छाड़ व लूट का आरोप
नवी मुंबई में मैं काम करा रहा हूं, हमारे काम में जानबूझ कर अड़ंगा लगाने के लिए पातंजलि मिश्रा की नियुक्ति की गयी है। उन्होंने यह कहा है कि पातंजलि मिश्रा शिवसेना में कब से हैं, उन्हें शिवसेना के बारे में क्या जानकारी है। उससे भी अवगत होने की जरूरत है।
