कल्याण जंक्शन में कब से रुकेगी LTT-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, ठहराव के लिए इतने साल से जारी है प्रयास

LTT-Gorakhpur Superfast Express
Published on: 
Updated on: 

अंबरनाथ: मध्य रेलवे (Central Railway) से चलाई आने वाली ट्रेनों की सूची में एक ट्रेन है लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT)-गोरखपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस। जिसका नंबर है 20103/ 20104। ट्रेन शुरू हुए लगभग नौ साल हो चुके है। कई बार मांग के बावजूद इस ट्रेन का हॉल्ट (Train Halt) कल्याण जंक्शन (Kalyan Junction) में नहीं है।

कल्याण में अधिकृत ठहराव की मांग ट्रेन के शुरू होने के समय से की जा रही है, लेकिन कल्याण, भिवंडी, डोंबिवली, उल्हासनगर, अंबरनाथ, बदलापुर, टिटवाला आदि परिसर में रहने के उन नागरिकों की मांग पर रेल प्रशासन और रेल मंत्रालय कोई ध्यान नहीं दे रहा है जो इस ट्रेन से गांव जाने के ऊक्त उपनगरों से एलटीटी टर्मिनस जाने पर विवश हैं।

मांग को लेकर कोई गंभीर नहीं

विधानसभा हो या लोकसभा के चुनाव, इन चुनावों को लेकर शुरू होते ही केंद्र अथवा राज्य के हिंदी भाषी नेता उत्तर भारतीयों को रिझाने के लिए मुंबई, ठाणे, कल्याण, डोंबिवली, अंबरनाथ, उल्हासनगर में बैठकें लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर कल्याण, नाशिक, भुसावल, भोपाल, झांसी, कानपुर होकर गोरखपुर जाने वाली एलटीटी गोरखपुर सुपरफास्ट ट्रेन को कल्याण स्टेशन में ठहराव की नौ साल पुरानी और जायज मांग के प्रति कोई गंभीर नहीं लगता, जबकि उसके बाद मध्य रेलवे द्वारा पश्चिम रेलवे की राजधानी एक्सप्रेस की तर्ज पर शुरु की गई सीएसटीएम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव कल्याण में दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com