Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वागले इस्टेट को 10 एमएलडी पानी तो मिला, लेकिन रॉ वाटर होने के कारण बढ़ी समस्या

  • Written By: Virendra Mishra
Updated On: Jun 03, 2022 | 08:07 PM

Representative Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे : पालकमंत्री एकनाथ शिंदे (Guardian Minister Eknath Shinde) के निर्देश पर मुंबई महानगरपालिका (Mumbai Municipal Corporation) ने भले ही ठाणे के वागले इस्टेट परिसर (Wagle Estate Complex) की जलापूर्ति (Water Supply) को मजबूत करने के लिए 10 एमएलडी पानी की आपूर्ति मंजूरी दे दी है। लेकिन यह पानी में कच्चा अर्थात रॉ वाटर (Raw Water) के रूप में ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) जलापूर्ति विभाग को मिलने वाला है।  इससे महानगरपालिका के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। क्योंकि ठाणे महानगरपालिका प्रशासन को जल शोधन परियोजना (जल शुद्धीकरण मशीन) लगाना होगा। हालांकि, महानगरपालिका जलापूर्ति विभाग ने इसके लिए जगह की खोज शुरू कर दी है। लेकिन इसके लिए कम से कम दो से तीन महीने तक लगने वाला है। ऐसे में वागले इस्टेट के रहिवासियों (Residents) को अगले पांच महीने तक पानी की कमी से जूझना पड़ेगा। 

मुंबई महानगरपालिका ने मंजूरी दी

पिछले कुछ वर्षों में ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र का तेजी से शहरीकरण हुआ है और शहर की आबादी लगभग 25 लाख के ऊपर जा पहुंची है। वहीँ महानगरपालिका क्षेत्र में प्रतिदिन चार स्रोतों से 485 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन बढ़ते शहरीकरण से शहर के कई हिस्सों में पानी की किल्लत आज भी हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए महानगरपालिका प्रशासन ने अतिरिक्त पानी दिलाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हालांकि, नगर विकास मंत्री और जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए मुंबई महानगरपालिका से उनके जलापूर्ति के माध्यम से ठाणे शहर को अतिरिक्त जलापूर्ति प्रदान करने की मांग मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की थी। जिसके बाद मुंबई महानगरपालिका के पास ठाणे महानगरपालिका जलापूर्ति विभाग ने भी अतिरिक्त पानी देने का प्रस्ताव पेश किया था। जिसे हाल ही में मुंबई महानगरपालिका ने मंजूरी दी है। 

महानगरपालिका को भरना होगा एक करोड़ 70 लाख रूपए डिपॉजिट

नतीजतन, ठाणे को अतिरिक्त 10 मिलियन लीटर पानी तो मिलेगा। लेकिन यह पानी कच्चा अर्थात रॉ वाटर होगा और इसे ठाणे महानगरपालिका प्रशासन को शुद्ध कर रही वासियों को वितरित करना होगा। साथ ही इस कच्चे पानी के लिए ठाणे महानगरपालिका को मुंबई महानगरपालिका जलापूर्ति विभाग के पास 1 करोड़ 70 लाख रुपये जमा करने होंगे। जिसके तहत अब ठाणे महानगरपालिका जलापूर्ति विभाग ने कदम उठाना शुरू कर दिया है। ठाणे महानगरपालिका इस पानी को मुख्य रूप से वागले एस्टेट क्षेत्र में वितरित करने की योजना बना रही है। हालांकि, बिना किसी प्रक्रिया के सीधे नागरिकों को पानी देना उचित नहीं है और इससे नागरिकों के लिए स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए महानगरपालिका ने अब वागले एस्टेट क्षेत्र में जल शोधन परियोजना स्थापित करने का निर्णय लिया है और इसके लिए जगह की तलाश शुरू कर दी है। मनपा सूत्रों की मानें तो ठाणे के वागले इस्टेट परिसर में स्थित जय भवानी नगर क्षेत्र में एक जगह का निरीक्षण किया गया है। 

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई, ठाणे और भिवंडी में यात्रियों की सुरक्षा रामभरोसे, मेट्रो कार्यस्थलों पर दुर्घटनाओं से दहशत

कल्याण-डोंबिवली को मिली 500 बेड के ‘ग्रीन हॉस्पिटल’ की सौगात! अब मुंबई भागने की जरूरत नहीं, जानें सुविधाएं

Thane Coastal Road: अब मिनटों में तय होगा ठाणे से भायंदर का सफर! MMRDA ने पूरा किया फाउंडेशन का 50% काम

22 साल बाद आया ट्रेन लूट का फैसला: गवाह ही नहीं ढूंढ पाई पुलिस, ठाणे कोर्ट ने दो आरोपियों को किया बरी

Wagle estate got 10 mld water but due to raw water problem increased

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2022 | 08:07 PM

Topics:  

  • Thane

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.