वसई-विरार महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Vasai Virar Plastic Seizure Case: वसई विरार शहर मनपा ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पूर्व के अचोले क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1200 किलो प्लास्टिक जब्त किया है। जिसमें 600 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक और 600 किलो पीपी बैग शामिल हैं।
इस दौरान, मनपा ने संबंधित व्यक्ति पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह कार्रवाई प्रभाग (ड) के सहायक आयुक्त महेश पाटील के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, मनपा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नालासोपारा पूर्व के अचोले क्षेत्र में एक टेम्पो के माध्यम से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री लाई गई है।
सूचना मिलते ही सहायक आयुक्त महेश पाटील ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए और विभागीय अधिकारी व सहायक आयुक्त जितेंद्र नाइक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मनपा मौके पर पहुंची अधिकारियों की टीम ने अचोले स्थित अनमोल बेकरी के पास संदिग्ध टेम्पो को रोककर उसकी जांच की।
जांच के दौरान टेम्पो के अंदर बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री भरी हुई। अधिकारियों ने मौके पर ही पूरी सामग्री की जांच की, जिसमें करीब 1.2 टन प्लास्टिक बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान एसआई दर्शन पाटील ने मौके पर पंचनामा कर पूरे मुद्देमाल को जब्त कर लिया। जब्त की गई प्लास्टिक सामग्री को फिलहाल रंगारंग हॉल में सुरक्षित रखा गया है।
ये भी पढ़ें :- छात्रों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, ठाणे के सैकड़ों स्कूलों में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे