मेयर के पति के बयान पर उत्तर भारतीय नाराज, राकेश पाठक ने कमलेश निकम का काला मुंह करने का किया ऐलान

Kamlesh Nikam Statement: उल्हासनगर में कमलेश निकम के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण पर बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। भाजपा नेता राकेश पाठक ने पलटवार कर चुनाव में जवाब देने की बात कही।
ulhasnagar shivsena bjp dispute kamlesh nikam rakesh pathak
राकेश पाठक-कमलेश निकम(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ulhasnagar Municipal Corporation: शिवसेना (शिंदे) नेता एवं उल्हासनगर मनपा की महापौर अश्विनी निकम के पति कमलेश निकम के भाजपा अध्यक्ष विधायक रविंद्र चव्हाण के बारे में दिए गए विवादित बयान को लेकर उत्तराभारतीय में आक्रोश बढ़ता जा रहा हैं ।

उल्हासनगर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश पाठक ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक पत्रकार परिषद आयोजित कर तीखा पलटवार किया। पाठक ने आरोप लगाया कि निकम की बयानबाजी से उत्तर भारतीय समाज में भी नाराजगी बढ़ती जा रही है और हम कमलेश निकम का काला मुंह करके शहर में घुमाने वाले है। और आने वाले चुनाव में शिवसेना को इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।

ulhasnagar shivsena bjp dispute kamlesh nikam rakesh pathak
5 साल तक युवती से दुष्कर्म, नासिक में धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत संत निवृत्तिनाथ संस्थान के अध्यक्ष पर FIR

शिवसेना भाजपा में चरम पर पहुंची कलह

उन्होंने निकम की राजनीतिक भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं और कब किस राजनीतिक दल के साथ खड़े नजर आएंगे, इसका किसी को पता नहीं रहता। पाठक ने आरोप लगाया कि निकम पहले जिन लोगों के खिलाफ बयान देते हैं, बाद में उन्हीं के साथ खड़े होकर माफी मांगते हैं और यह सफाई देते हैं कि उन्हें साहब के कहने पर बोलना पड़ा था।

ulhasnagar shivsena bjp dispute kamlesh nikam rakesh pathak
स्नातक चुनाव 2026: विधान परिषद के लिए भाजपा ने खोले पत्ते, 3 उम्मीदवार घोषित, पुणे सीट को लेकर तनातनी

कमलेश निकम के बयान पर भाजपा ने जताई नाराजगी

राकेश पाठक ने कहा कि कमलेश निकम ने हमारे नेता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण जी के बारे में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, उसे भाजपा कार्यकर्ता और उत्तर भारतीय समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने दावा किया कि निकम को अपने बयान का राजनीतिक खामियाजा आगामी चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

इसी दौरान पाठक ने बेहद आक्रामक तेवर दिखाते हुए निकम के मुंह पर कालिख पोतकर शहर में घुमाने की चेतावनी भी दी। पाठक के इस बयान के बाद उल्हासनगर में भाजपा और शिवसेना (शिंदे) गुट के बीच चल रही सियासी तनातनी और तीव्र होने के संकेत मिल रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com