भाजपा-शिवसेना की सियासी जंग का बोझ जनता की जेब पर, मनपा ने वकीलों की फीस पर फूंके 21.90 लाख रुपये

Ulhasnagar Municipal Corporation RTI: उल्हासनगर मनपा में मनोनीत नगरसेवकों के विवाद में BJP और शिवसेना की कानूनी लड़ाई का खर्च जनता के टैक्स से चुकाया गया। RTI में 21.90 लाख खर्च का खुलासा हुआ है।
BJP Shiv Sena Nominated Corporator Dispute
पूर्व नगरसेवक दिलीप मालवनकरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • उल्हासनगर महानगरपालिका ने कानूनी लड़ाई में करीब ₹21.90 लाख खर्च किए।

  • RTI के जवाब के आधार पर वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मालवणकर ने खर्च का खुलासा किया।

  • मनोनीत नगरसेवकों के सात पदों के बंटवारे को लेकर भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट में विवाद हुआ।

  • मालवणकर ने महापौर और आयुक्त से कानूनी खर्च की रकम वसूलने की मांग की।

BJP Shiv Sena Nominated Corporator Dispute: उल्हासनगर महानगर पालिका में मनोनीत नगरसेवकों की नियुक्ति को लेकर सत्ताधारी दल भाजपा और शिवसेना में शुरू हुआ राजनीतिक जंगी विवाद अब सीधे सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। और इस राजनीतिक लड़ाई की सबसे बड़ी कीमत शहर के आम नागरिकों की जेब से टैक्स के रूप में लेकर भरी गई   महानगर पालिका की तिजोरी से चुकानी पड़ रही है। यह खुलासा एक जनसूचना के आधार पर समाजसेवक, पत्रकार पूर्व नगरसेवक दिलीप रवीन्द्रनाथ मालवनकर ने किया है।

समाजसेवक और ज्येष्ठ पत्रकार दिलीप रविंद्रनाथ मालवणकर द्वारा सूचना के अधिकार (RTI) में मांगी गई जानकारी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस पूरे मामले  में सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के वकीलों की फीस के तौर पर उल्हासनगर  महानगर पालिका ने  करीबन 21 लाख 90 हजार रुपये खर्च किए हैं।

  BJP और शिवसेना शिंदे गुट दोनों ही सत्ता पर काबिज

गौरतलब हो कि इससे पहले उल्हासनगर  महानगर पालिका के कुछ नगरसेवक का   प्रतिनिधिमंडल कथित गोहाटी ( कामाख्या) प्रशिक्षण दौरे पर किए गए जनता के टैक्स के लाखों रुपए  खर्च  के बाद   मनोनीत नगरसेवक के चुनाव में उठे विवाद पर इतना बड़ा खर्च  करने को लेकर मालवनकर की मांग है कि इस खर्च को शिवसेना शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी  को करना चाहिए था।  इस खर्च को उल्हासनगर महानगर पालिका की महापौर अश्विनी निकम व आयुक्त मनीषा अव्हाले से वसूलना चाहिए।

महानगर पालिका की सत्ता पर  भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना शिंदे गुट दोनों ही सत्ता पर काबिज हैं । संख्याबल के हिसाब से भाजपा के हिस्से में 4 और शिवसेना शिंदे गुट के हिस्से में 3 स्वीकृत नगरसेवक पद आना चाहिए था। परंतु मनपा की महापौर अश्विनी कमलेश निकम ने महासभा में मनमानी करते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर भाजपा की दो उम्मीदवारी आवेदन  को रद्द कर दिया। इसके कारण शिवसेना को 5 और भाजपा को सिर्फ 2 ही नगरसेवक मनोनीत के रूप में मिल सके।

फीस उल्हासनगर महानगर पालिका के माध्यम से अदा की

महापौर के इस निर्णय से भारतीय जनता पार्टी  को बड़ा झटका लगा। इसके विरोध में भाजपा के जिला  अध्यक्ष व गटनेता राजेश वधरिया ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की और बाद में खुद  महापौर अश्वनी कमलेश निकम  सर्वोच्च न्यायालय में चली गईं।

इस न्यायालयीन लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी  और शिवसेना शिंदे  गुट (महापौर) की तरफ से युक्तिवाद करने वाले वकीलों - एड. एस. एम. कांबले, एड. प्रशांत केजले, एड. अनिल साखरे, गिरीश पर्यानी आदि - की फीस उल्हासनगर महानगर पालिका के माध्यम से अदा की गई है।इस प्रकरण के लिए कुल 21 लाख 90 हजार रुपये की  अदायागी करने की बात उल्हासनगर  महानगर पालिका के  अधिकारियों के उत्तर से स्पष्ट हुई है।

BJP Shiv Sena Nominated Corporator Dispute
मुंबई: भांडुप में सांसद संजय दीना पाटील ने लगाया जनता दरबार, कई समस्याओं का मौके पर किया समाधान

शिवसेना शिंदे  गुट के बीच वर्चस्व की लड़ाई न्यायालय में

भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिलीप मालवणकर ने सवाल उठाया है कि, " भारतीय जनता पार्टी  और शिवसेना शिंदे  गुट के बीच वर्चस्व की लड़ाई न्यायालय में पहुंचने से उसका आर्थिक भार शहर के  सर्वसामान्य नागरिकों के कर से जमा होने वाले उल्हासनगर महानगर पालिका की  खजाने की  तिजौरी यानी मनपा के खजाने पर  पर पड़ा है।

राजकीय पक्षों के संघर्ष के लिए महानगर पालिका की तिजोरी से इतनी बड़ी रकम खर्च करना कितना योग्य है?"उन्होंने मांग की है कि इस न्यायालयीन लड़ाई पर  खर्च की पूरी धनराशि की रकम मनपा की  महापौर अश्वनी कमलेश निकम और मनपा की  आयुक्त मनीषा आव्हाले से वसूल किया जाए।इस प्रकरण की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होने वाली है।