मुंबई: भांडुप में सांसद संजय दीना पाटील ने लगाया जनता दरबार, कई समस्याओं का मौके पर किया समाधान

Sanjay Dina Patil News: उत्तर-पूर्व मुंबई के सांसद संजय दीना पाटील ने मंगलवार को भांडुप कार्यालय में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का तत्काल समाधान किया।
Sanjay Dina Patil Public Grievance Redressal
लोगों की समस्या सुनते सांसद संजय दीना पाटीलसोर्स: एक्स/@SDPatil_16
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सांसद संजय दीना पाटील ने आम नागरिकों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं

  • कई समस्याओं का मौके पर समाधान और फॉलोअप का भरोसा

  • दीना बामा पाटील की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Sanjay Dina Patil Public Grievance Redressal: उत्तर-पूर्व मुंबई के सांसद संजय दीना पाटील ने मंगलवार को भांडुप स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न समस्याओं और परेशानियों को लेकर बड़ी संख्या में नागरिक उनसे मिलने पहुंचे। सांसद ने प्रत्येक नागरिक की बात ध्यानपूर्वक सुनी और उनकी समस्याओं को समझा। इनमें से कई मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। इससे नागरिकों ने संतोष व्यक्त करते हुए सांसद का आभार माना।

नागरिकों की समस्याओं का समाधान आवश्यक

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद संजय दीना पाटील ने कहा कि नागरिकों की कुछ समस्याओं का समाधान संबंधित सरकारी विभागों, प्रशासन और स्थानीय एजेंसियों के माध्यम से किया जाना आवश्यक है। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। जरूरत पड़ने पर पत्राचार कर समस्याओं के समाधान के लिए लगातार फॉलोअप भी किया जाएगा।

Sanjay Dina Patil Public Grievance Redressal
महाराष्ट्र कैबिनेट के 14 बड़े फैसले: 42 लाख किसानों को 3 महीने मुफ्त राशन, सिंचाई परियोजना को 5548 करोड़ मंजूर

लंबित समस्याओं को दूर करने के प्रयास किए जाएंगे

सांसद संजय दीना पाटील ने कहा कि नागरिकों के प्रत्येक सवाल और समस्या का उचित समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। लंबित समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

नागरिकों की परेशानियों को समझने और उनके प्रभावी समाधान के लिए इस तरह के जनसंवाद कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधे संवाद को और मजबूत करते हुए आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Sanjay Dina Patil Public Grievance Redressal
नंदुरबार की नर्मदा-ताप्ती लिंक परियोजना को 5,548 करोड़ की मंजूरी, 26,526 हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित

दिवंगत दीना बामा पाटील को दी श्रद्धांजलि

इस बीच, कामगार नेता और सांसद संजय दीना पाटील के पिता दिवंगत दीना बामा पाटील की जयंती के अवसर पर विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहीर ने भांडुप स्थित जनसंपर्क कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दीना बामा पाटील की तस्वीर पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि मुंबई उत्तर-पूर्व से सांसद संजय दीना पाटिल ने हाल ही में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) छोड़कर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन थामा है।