उल्हासनगर में 5 पिल्लों के अपहरण का मामला, फ्लिपकार्ट स्टोर मैनेजर और टेम्पो चालक पर FIR

Ulhasnagar Five Puppies Missing Case: उल्हासनगर में पांच पिल्लों को कथित तौर पर टेम्पो से ले जाकर छोड़ने का मामला दर्ज हुआ है। फ्लिपकार्ट स्टोर मैनेजर और चालक पर केस, तीन पिल्ले मिले।
ulhasnagar five puppies kidnapping case flipkart manager
कुत्ते के पिल्ले(सोर्स: नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • ठाणे जिले के उल्हासनगर में पांच पिल्लों के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है।

  • फ्लिपकार्ट स्टोर मैनेजर और टेम्पो चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

  • पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में अब तक तीन पिल्ले सुरक्षित मिल चुके हैं।

Ulhasnagar Five Puppies Kidnapping Case Flipkart Manager: ठाणे जिले के उल्हासनगर में पांच कुत्तों के पिल्लों को कथित तौर पर उठाकर टेम्पो में ले जाने और उन्हें दूसरी जगह छोड़ने का मामला सामने आया है। इस मामले में उल्हासनगर पुलिस ने फ्लिपकार्ट स्टोर के मैनेजर प्रदीप मिश्रा और टेम्पो चालक महेश लाडंगे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायत के अनुसार, पांच पिल्लों को टेम्पो में भरकर अंबरनाथ-बदलापुर रोड पर चांदनी ढाबे के पास छोड़ दिया गया था। इनमें से तीन पिल्ले मिल चुके हैं, जबकि दो अब भी लापता हैं।

फ्लिपकार्ट स्टोर के पास से पिल्लों को ले जाने का आरोप

दर्ज शिकायत के अनुसार, प्रदीप मिश्रा मुंबई शहर के विक्रोली पार्क साइट स्थित जय हिंद सोसायटी के निवासी हैं और उल्हासनगर के महात्मा फुले चौक स्थित कोहिनूर प्राइम बिल्डिंग के फ्लिपकार्ट स्टोर में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। मामले में दूसरे आरोपी महेश लाडंगे टेम्पो नंबर MH 43 CK 8797 का चालक बताया गया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह से लेकर 29 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 4 बजे तक फ्लिपकार्ट स्टोर के आसपास कूड़े में जन्मे पांच पिल्लों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। इसके बाद उन्हें टेम्पो में भरकर वहां से ले जाया गया और अंबरनाथ-बदलापुर रोड पर चांदनी ढाबे के पास छोड़ दिया गया।

ulhasnagar five puppies kidnapping case flipkart manager
मुंबई में छठ गीतों पर सियासी घमासान, किशोरी पेडनेकर का हमला; संजय निरुपम का पलटवार, MNS ने दिया अल्टीमेटम

तीन पिल्ले मिले, दो की तलाश जारी

शिकायतकर्ता के अनुसार, ले जाए गए पांच पिल्लों में से तीन मिल चुके हैं, जबकि दो का अब तक पता नहीं चल पाया है। इसी मामले में उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में पशु संरक्षण कानून की धारा 99 (1), (3) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 329 तथा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

ulhasnagar five puppies kidnapping case flipkart manager
फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? निंबालकर के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, गोगावले ने भी दिया जवाब

बेजुबान जानवरों के साथ व्यवहार पर उठे सवाल

इस घटना ने शहर में आवारा और नवजात पिल्लों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। अब दो लापता पिल्लों का पता लगाने और पूरे मामले में आरोपियों की भूमिका स्पष्ट करने पर ध्यान है।