Ulhasnagar में फर्जी CBI अधिकारी बनकर ठगी, आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नकली दस्तावेज बरामद
Ulhasnagar Fake CBI Officer Scam: उल्हासनगर में खुद को CBI अधिकारी बताकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ है। महिलाओं द्वारा पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
ठाणे न्यूज
Ulhasnagar Fake CBI Officer Fraud: उल्हासनगर के विठ्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक सनसनीखेज ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी राजू पाटेकर खुद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो का अधिकारी बताकर लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देता था और उनसे लाखों रुपये वसूल करता था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी कई लोगों से मोटी रकम लेकर उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन देता था। जब पीड़ित नौकरी के बारे में पूछते, तो वह अलग-अलग बहाने बनाकर उन्हें टालता रहता था।
महिलाओं ने की पिटाई, वीडियो वायरल
लंबे समय तक नौकरी न मिलने से नाराज कुछ महिलाओं ने एकजुट होकर आरोपी की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे होर्डिंग हादसा: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मनपा का एक्शन; रोनक एड का लाइसेंस रद्द, FIR दर्ज
भारी बारिश के बाद ठाणे में सभी पेड़ों का होगा हेल्थ ऑडिट, विधायक डावखरे की मांग पर कमिश्नर का आश्वासन
अजित पवार की जयंती पर समाजसेवा का महाउत्सव, ठाणे में 15 हजार छात्रों को बांटी जाएंगी डेंटल किट
तहसीलदार ने जमीन पर बैठ सुनीं लोगों की समस्याएं, भिवंडी तालुका में घोंगड़ी बैठक पहल
हथियार और नकली दस्तावेज बरामद
मामले की जांच के दौरान Ulhasnagar के विठ्ठलवाड़ी पुलिस थाना ने आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी में उसके पास से पिस्तौल, वॉकी-टॉकी और कई नकली दस्तावेज बरामद किए गए, जिससे उसके फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
Ulhasnagar पुलिस कर रही गहन जांच
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कोली ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद जांच की कमान संभाली। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस ठगी में और कौन-कौन शामिल है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai Local Stations: कसारा, वासिंद और मानखुर्द स्टेशन पर खुलेंगी किराना दुकानें, ‘शॉपिंग ऑन द गो’ की शुरुआत
बड़े नेटवर्क की आशंका
पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि आरोपी के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।
