Maharashtra Local Body Elections: उल्हासनगर में भाजपा-शिवसेना बराबरी, बहुमत से 3 सीट दूर
Maharashtra News: उल्हासनगर मनपा चुनाव में कई पुराने नेताओं को करारी हार मिली, जबकि नई पीढ़ी ने जीत के साथ राजनीति में एंट्री की। 78 सीटों में भाजपा और शिवसेना 37-37 पर बराबरी में रही।
- Written By: अपूर्वा नायक
उल्हासनगर मनपा (pic credit; social media)
Ulhasnagar News In Hindi: लघु उद्योग नगरी के साथ राज्य में सबसे अधिक सिंधी समुदाय जिस शहर में रहता है उस शहर यानी उल्हासनगर मनपा चुनाव में वर्षों से शहर की राजनीति में सक्रियता से जुड़े कुछ लोगों इस बार के चुनाव में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है।
साथ ही शहर के कुछ नामचीन पॉलिटिशियन अपना गढ़ बचाने में कामयाब हुए हैं तथा इन चुनावों में पुराने नेताओं की नई पीढ़ी ने मनपा चुनाव जीतकर राजनीति की अपनी नई पारी की शुरुआत की है। 78 सीटों वाली मनपा में सिंधी समाज से 26 लोग अलग अलग पार्टियों से चुनाव जीतकर मनपा सदन पहुंचे हैं।
2 सीटें BVA की झोली में
वहीं पंजाबी समाज से 5, एक बंगाली तथा 5 हिंदी भाषियों को जनता जनार्दन ने नगरसेवक बनने का अवसर दिया है। जबकि 41 नगरसेवक स्थानिक भूमिपुत्र है। 78 सीटों वाली स्थानीय मनपा में भाजपा 37 सीटें लेकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आया है तथा वही 37 सीटें हासिल कर शिवसेना गठबंधन भी बराबरी तक पहुंचने में कामयाब रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Pre Wedding Photo Shoot: आपकी लव स्टोरी में चार चांद लगाने के लिए 5 शानदार प्री वेडिंग फोटो शूट आइडिया
पिंपरी-चिंचवड़ में बुजुर्गों की उपेक्षा पर होगी सख्त कार्रवाई, पुलिस आयुक्त ने जारी किए निर्देश
पिंपरी-चिंचवड़ मनपा की डिजिटल व्यवस्था फेल, करोड़ों खर्च के बाद भी कागजी फाइलों पर निर्भर प्रशासन
सोपोर में नशे पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, पुलिस के हत्थे चढ़े 5 तस्कर, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
ये भी पढ़ें :- Thane: कलवा-मुंब्रा में आव्हाड के गढ़ में सेंध, शिंदे शिवसेना का दबदबा
2 सीटें बहुजन वंचित आघाड़ी ने जीती तथा काग्रेस ने एक तथा संविता तोरने रगड़े के रूप में एक निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। बहुमत के लिए 40 सीटों की आवश्यकता है। चुनाव में 5 उत्तर भारतीय भी सफल हुए है। इनमें संजय सिंह उर्फ चाचा, सुचित्रा सुधीर सिंह, दुर्गा दिनेश राय, राखी कजानिया तथा हरेश कनौजिया का समावेश है। राजेंद्र सिंह भुल्लर उर्फ महाराज, महाराज की पत्नी चरणजीत कौर भुल्लर भी विजयी हुई है।
उल्हासनगर से नवभारत लाइव के लिए कमर काजी की रिपोर्ट
