बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस की दंडात्मक कार्रवाई, दो दिन में वसूले 12 लाख रुपए जुर्माना
- Written By: Virendra Mishra
Representative Pic
ठाणे : ठाणे पुलिस आयुक्तालय (Thane Police Commissionerate) क्षेत्र में सड़क पर बिना हेलमेट (Helmet) और बिना सीट बेल्ट (Seat Belt) लगाए गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ ठाणे ट्रैफिक पुलिस (Thane Traffic Police) ने दंडात्मक कार्रवाई (Action) करते हुए 11 लाख 75 हजार 200 दंड वसूल किया है।
ठाणे ट्रैफिक पुलिस विभाग की तरफ 14 और 15 फरवरी 2022 के दिन विभाग की तरफ से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मुहीम चलाई गई। कुल 1502 वाहन चालकों से 11 लाख 75 हजार 200 का दंड वसूला गया। इसमें सीटबेल्ट न लगाने वाले 818 गाड़ी चालकों से 1लाख 91 हजार 200 और बिना हेलमेट लगाये गाड़ी चलाने वाले और उसके पीछे बैठने वाले 1684 लोगों से 9 लाख 84 हजार से वसूला गया।
बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों में ठाणे नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत 201, कोपरी 68, नौपाडा 135, वागले इस्टेट 36, कापुरबावडी 190, कासरवडवली 140, राबोडी 49, कलवा 149, मुंब्रा 11, भिवंडी 31, नारपोली 341, कोनगांव 49, कल्याण 36, डोंबिवली 24, कोलसेवाडी 41, विट्ठलवाड़ी 11, उल्हासनगर 75 और अंबरनाथ में 97 लोगो के खिलाफ, सीट बेल्ट न लगाने वालों में ठाणे नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत 19, कोपरी 40, वागले इस्टेट 21, कापुरबावडी 72, कासरवडवली 27, राबोडी 9, कलवा 49, मुंब्रा 10, भिवंडी 67, नारपोली 211, कोनगांव 13, कल्याण 17, डोंबिवली 10, कोलसेवाडी 20, विट्ठलवाड़ी 145, उल्हासनगर 59 और अंबरनाथ में 29 लोगो के खिलाफ कार्रवाई की गई।
सम्बंधित ख़बरें
स्कूल के ठीक सामने चल रहा था वेश्यावृत्ति का रैकेट! मीरा रोड के ‘ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा’ पर पुलिस का छापा
शारीरिक संबंध बनाने में खलल डालता था प्रेमिका का बेटा, प्रेमी ने 7 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट
साड़ी न दिलाने पर पत्नी की खौफनाक करतूत! बदलापुर में बिस्तर पर पड़े दिव्यांग पति की कुकर से वार कर हत्या
महाराष्ट्र में स्कूल बसों के लिए हाईटेक सुरक्षा नियम लागू, अभिभावक लाइव ट्रैक कर सकेंगे बस
[blockquote content=”ठाणे ट्रैफिक पुलिस विभाग की तरफ से की जा रही दंडात्मक कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य लापरवाह वाहन चालकों में अनुशासन लाना है। यदि अभी ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में वाहन चालक ट्रैफिक नियमों को अनदेखा करेंगे तो यह कार्रवाई और भी तेज की जाएगी।” pic=”” name=”-बालासाहेब पाटिल, उपायुक्त, ठाणे ट्रैफिक विभाग “]
