- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Tmt Is Playing With The Health Of Passengers Buses Are Running Without Fire Safety
यात्रियों की स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है TMT, बिना फायर सेफ्टी के चल रही है बसें!
- Written By: Virendra Mishra

ठाणे : महानगरपालिका (Municipal Corporation) द्वारा संचालित टीएमटी बसों (TMT Buses) में यात्रियों (Passengers) को अपनी जान हथेली पर रखकर यात्रा करनी पड़ रही है। दरअसल, टीएमटी के बसों में फायर सेफ्टी (Fire Safety) की सुविधा नहीं है। इस मामले का पर्दाफाश ठाणे महानगरपालिका परिवहन समिति के सदस्य मोहसिन शेख ने किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में ही फायर सेफ्टी के मुद्दे को उठाया था। लेकिन परिवहन प्रशासन ने उसे गंभीरता से नहीं लिया।
आपको बता दें कि गत दिवस लोकमान्यनगर वृंदावन मार्ग पर चलने वाली बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। इस मामले में शेख ने संबद्ध प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग ठाणे महानगरपालिका प्रशासन से की है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मोहसिन शेख ने बताया कि उन्होंने 12 दिसंबर 2021 को परिवहन व्यवस्थापक को एक पत्र देकर टीएमटी बसों में फायर सेफ्टी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की थी। ताकि आग लगने की दुर्घटनाओं से बसों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस समय जीसीसी आधार पर चलने वाली बसों में भी फायर सेफ्टी की सुविधा नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
20 मिनट की देरी ने खोली सिस्टम की पोल, नागपुर में अग्नि सुरक्षा पर खतरा, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
नागपुर मनपा में गूंजा ‘स्वास्थ्य रक्षक’ का मुद्दा, सफाई कर्मियों के 5 लाख बीमा में देरी पर हंगामा
महंगाई का हवाला, मानधन बढ़ाने की मांग, नागपुर मनपा में पार्षदों का प्रस्ताव; सरकार को भेजा गया प्रस्ताव
नागपुर में सियासी वार: महिला आरक्षण पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना
ठेके पर चलने वाली बसों में भी सेफ्टी का अभाव
महानगरपालिका क्षेत्र में ठेके पद्धति अर्थात जीसीसी के आधार पर ठेकेदार बसों का संचालन कर रहे हैं। इन बसों के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी संबद्ध ठेकेदार का है। लेकिन उन्होंने बसों में फायर सेफ्टी जैसे संवेदनशील मामले की उपेक्षा की है। इस परिप्रेक्ष्य में उन्होंने मांग की है कि ठेकेदार के खिलाफ भी उचित प्रशासनिक कार्रवाई होनी चाहिए।
दंडात्मक कार्रवाई की मांग
मोहसिन शेख ने मांग की है कि ठेके पद्धति अर्थात जीसीसी आधार पर चलने वाली बसों में फायर सेफ्टी नहीं होने के कारण ठेकेदार से किए गए करार के अनुसार दंड की वसूली की जाए। इसके साथ ही टीएमटी के स्वामित्व वाली बसों में भी फायर सेफ्टी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। शेख ने बताया कि जीसीसी आधार पर चलने वाली बसों और टीएमटी के स्वामित्व वाली बसों में आरटीओ के नियमानुसार फायर सेफ्टी सिस्टम का होना आवश्यक है। लेकिन उसका अनुपालन परिवहन प्रशासन के साथ ही जीसीसी के ठेकेदार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी लापरवाही के कारण ठाणे शहर में बस के अंदर आग लगने के कारण कभी भी लोगों की मौत होने की संभावना भी पैदा हो सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले को लेकर जल्द से जल्द महानगरपालिका प्रशासन ने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया तो एनसीपी के बैनर तले विरोध आंदोलन भी किया जाएगा। हलांकि इस संदर्भ में ठाणे परिवहन सेवा के अधिकारी ने कुछ ही कहने से इंकार कर दिया है।
Tmt is playing with the health of passengers buses are running without fire safety
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 April: मकर और तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी! पूरे होंगे अधूरे काम, जानें अपनी राशि का हाल
Apr 28, 2026 | 12:05 AMRCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत
Apr 27, 2026 | 11:32 PMRCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Apr 27, 2026 | 11:00 PMViral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह
Apr 27, 2026 | 10:28 PMPappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM‘महिलाओं को कहीं भी सुरक्षित नहीं छोड़ा..’, बेंगलुरु मेट्रो कांड पर कर्नाटक HC ने की सख्त टिप्पणी
Apr 27, 2026 | 10:25 PMबंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Apr 27, 2026 | 10:00 PM
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लोकल नेटवर्क तबाह! पुलिस के हत्थे चढ़ा बिल्डरों को धमकाने वाला सोनू- VIDEO
Apr 27, 2026 | 09:54 PM














