Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिलाओं की सुरक्षा के लिए कल्याण रेलवे स्टेशन पर तीन हेल्प डेस्क शुरू

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Jul 08, 2023 | 06:56 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

कल्याण: महिलाओं से छेड़खानी और गुरदुल्लों के प्लेटफॉर्म पर प्रवेश की रोक के लिए कल्याण जीआरपी (Kalyan GRP) की तरफ से कल्याण रेलवे स्टेशन (Kalyan Railway Station) के तीन प्रवेश द्वारों पर टेबल लगाकर कर्मचारी तैनात किए गए हैं। विशेषकर यह कदम महिलाओं की सुरक्षा (Safety of Women) के लिए ही किया गया है। ऐसी जानकारी कल्याण जीआरपी के वरिष्ठ निरीक्षक मुकेश ढगे ने दी है। कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के तीन इण्ट्री पॉइंट पर हेल्प डेस्क लगाए गए हैं, वहीं स्टेशन मैनेजर से एक और पॉइंट के लिए व्यवस्था करने को कहा गया हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिनों के भीतर महिलाओं के साथ छेड़खानी की दो वारदातें सामने आई थी। जिसे लेकर स्टेशन मैनेजर के कार्यालय में भी एक राजनैतिक पार्टी ने काफी हंगामा किया था। महिलाओं को पूरी सुरक्षा मिल सके इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक बैठक भी हुई थी। जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

Suicide से पहले आरोपी ने जेल में लिखी डायरी, पुलिस ने किया खुलासा, सामने आया आत्महत्या का असली कारण

शिवसेना शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ बगावत की तैयारी में, कल्याण पूर्व में महायुति में चरम पर पहुंचा विवाद

कल्याण के मॉल में डिस्प्ले पर रखा मोबाइल चुराने वाले हाई-प्रोफाइल ‘बंटी बबली’ गिरफ्तार

अनाउंसमेंट से लोगों को कर रहे जागरूक  

मुकेश ढगे ने बताया कि गुरदुल्लों का प्रवेश स्टेशन पर न हो इस पर भी तैनात कर्मचारी नजर रखेंगे। इसके अलावा अनाउंसमेंट के जरिए भी लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा हैं। कल्याण स्टेशन पर अभी ये हेल्प डेस्क शुरू किए गए हैं क्योकि यह काफी भीड़भाड़ वाला स्टेशन है और जल्द ही अन्य स्टेशनों पर भी ऐसे ही सुरक्षात्मक टेबल लगाए जाएंगे। इन हेल्प डेस्कों पर महिला के अलावा पुरुष कर्मचारी भी रखे गए हैं। वहीं गुरदुल्लों और नशेड़ियों पर सतत कार्रवाई भी की जा रही है।

Three help desks start at kalyan railway station for the safety of women

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2023 | 06:56 PM

Topics:  

  • Kalyan News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.