Navi Mumbai International Airport तैयार, दिसंबर से उड़ानें शुरू होने की संभावना
Navi Mumbai International Airport से 15 दिसंबर को पहली घरेलू फ्लाइट शुरू होने की संभावना है। CISF ने सुरक्षा संभाली और फरवरी तक इंटरनेशनल उड़ानों की तैयारी तेज कर दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने अभी तक एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू होने के बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है, लेकिन आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पहली कमर्शियल डोमेस्टिक फ्लाइट 15 दिसंबर को उड़ान भरेगी।
नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें जो जानकारी मिली है। उसके अनुसार फ्लाइट दिसंबर के बीच में शुरू होने की संभावना है, साथ ही कार्गो ऑपरेशन भी शुरू हो जाएंगे और इंटरनेशनल फ्लाइट फरवरी तक शुरू हो जाएंगी।
सिडको के एक अधिकारी ने भी कन्फर्म किया कि फ्लाइट शुरू करने के लिए 15 दिसंबर का टारगेट रखकर कोशिश की जा रही है। सेंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स पर सुरक्षा की जिम्मेदारीः इस बीच, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स को नवी मुंबई हवाई अड्डे की सिक्योरिटी का चार्ज दे दिया गया है। सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, रइंडक्शन पूरा हो गया है और अब स्वीपिंग एक्सरसाइज की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
घाटखेड़ा हादसा: तालाब में डूबकर मौत की घटनाओं में हो रहा इजाफा, प्रशासन की अनदेखी और लोगों की लापरवाही है वजह
दस्तूर नगर सीधे समृद्धि महामार्ग से जुड़ेगा, अमरावती में 840 करोड़ की सड़क परियोजना को मिली रफ्तार
लाखनी में मातोश्री ग्रामसमृद्धि योजना पर उठे सवाल, खेत सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल के आरोप
अमरावती चुनाव को लेकर भाजपा में हलचल तेज, स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनाव के लिए टिकट की दौड़ शुरू
धीरे-धीरे नवी मुंबई हवाई अड्डे के हर एरिया को खतरे से फ्री किया जाएगा, एयरपोर्ट के हर एरिया में जरूरत के हिसाब से फोर्स की तैनाती की जाएगी, अभी हमारे पास 200 जवान हैं जिन्होंने चार्ज ले लिया है और धीरे-धीरे 1800 और जवानों की तैनाती की जाएगी। टी 3 टर्मिनल की सिक्योरिटी संभालने के लिए सीआईएसएफ का एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें :- Pune MNC ने 1,200 करोड़ के एसटीपी प्रकल्प मंजूर किए, पानी शोधन क्षमता बढ़ेगी
इमिग्रेशन के लिए स्टाफ के लिए इंटरव्यू शुरू
बताया गया कि नया पुलिस स्टेशन नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय के तहत पनवेल सिटी और उलवे पुलिस स्टेशनों के जूरिडिक्शन को काटकर बनाया जाएगा, पुलिस उपायुक्त (हेडक्वार्टर) संजय पाटिल ने कहा, कि इमिग्रेशन के लिए स्टाफ चुनने के लिए इंटरव्यू शुरू हो गए हैं और चुने गए लोगों को फरिनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस मुंबई में ट्रेनिंग दी जाएगी।
