ठाणे में 12-13 मार्च को 24 घंटे पानी सप्लाई बंद, पाइपलाइन शिफ्टिंग के कारण कई क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप
Siddheshwar Tank Pipeline Work: ठाणे में सिद्धेश्वर पानी टंकी की पाइपलाइन शिफ्टिंग के काम के चलते 12 मार्च सुबह 9 बजे से 13 मार्च सुबह 9 बजे तक कई इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
Mira Bhayandar Water Cut Update (फोटो क्रेडिट-X)
Thane Water Supply Cut: ठाणे शहर में पानी की पाइपलाइन के महत्वपूर्ण कार्य के चलते कई इलाकों में 24 घंटे के लिए जलापूर्ति बंद रहेगी। ठाणे महानगरपालिका के उथलसर प्रभाग समिति क्षेत्र में स्थित सिद्धेश्वर जल तालाब में नई पानी की पाइपलाइन पर काम चल रहा है, जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है।
ठाणे मनपा प्रशासन के अनुसार 600 मिमी व्यास की आउटलेट पानी की पाइपलाइन में रुकावट आ रही है, इसलिए उसे शिफ्ट करना आवश्यक है। इस कार्य के चलते 12 मार्च को सुबह 9 बजे से 13 मार्च को सुबह 9 बजे तक कुल 24 घंटे पानी की सप्लाई बंद रहेगी।
उथलसर क्षेत्र के कई इलाकों पर असर
पानी सप्लाई बंद रहने के दौरान उथलसर प्रभाग समिति क्षेत्र के सिद्धेश्वर तालाब एरिया, रमाबाई अंबेडकर नगर, गणेशवाड़ी, नितिन कंपनी, पांच पाखड़ी, सरोवर दर्शन, चंदनवाड़ी, हंसनगर, सिंहनगर, खोपट, फ्लावर वैली, शेलार पाड़ा, गोकुलदासवाड़ी और कोलबाड गोकुलनगर जैसे इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
जल संरक्षण में नासिक ने रचा इतिहास: प्रधानमंत्री ने सराहा नासिक मॉडल, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद की मेहनत लाई रंग
ठाणेवासियों को बड़ी राहत: इंदिरानगर में नई पानी की टंकी और पंप हाउस शुरू, 15 इलाकों को मिलेगा रोजाना पानी
ठाणे के तीन हाथ नाका को जाम से मिलेगी मुक्ति: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने किया कई विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
ये भी पढ़ें :- विधानसभा में महिला दिवस कार्यक्रम, सीएम फडणवीस ने विपरीत परिस्थितियों से उभरने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
नौपाड़ा क्षेत्र में भी रहेगी पानी की किल्लत
इसके अलावा नौपाड़ा प्रभाग समिति क्षेत्र के पांचपाखड़ी, चंदनवाड़ी, मनपा क्षेत्र, चरई और धोबिआली सहित कई अन्य इलाकों में भी पानी की सप्लाई बंद रहेगी। नगरपालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान पानी का आवश्यक भंडारण कर लें और जल का उपयोग सावधानीपूर्वक करें।
