ठाणे में 1200 करोड़ का निवेश घोटाला, 11 हजार निवेशक ठगी के शिकार; तीन आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
Thane Investment Fraud: ठाणे में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर टीडब्ल्यूजे एसोसिएटेड प्राइवेट लिमिटेड ने करीब 1,200 करोड़ रुपये की ठगी की।धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
फ्रॉड (सोर्सः सोशल मीडिया)
TWJ Associated Company Scam India: निवेश पर अधिक मुनाफा का लालच देकर ठाणे की टीडब्ल्यूजे एसोसिएटेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने 1,200 करोड़ का घोटाला किया है।
लालच के चक्कर में करीब 11 हजार निवेशक ठगी के शिकार हुए हैं। इनमें कुछ पुलिस के अधिकारी एवं रसूखदार भी शामिल हैं। ठाणे पुलिस आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों ने इस मामले में पति -पत्नी सहित तीन आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को सोमवार को ठाणे की अदालत में पेश किया गया। ठाणे सहित अन्य जिले के निवेशकों ने अदालत में आरोपियों को घेरने का प्रयास किया।
इस बीच अदालत ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को 12 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया। सोमवार को ठाणे पुलिस मुख्यालय स्थित आर्थिक अपराध शाखा के बाहर एवं अदालत परिसर में निवेशकों का हुजूम लगा रहा। सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई एवं अपने पैसों की मांग कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
करडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
टीडब्ल्यूजे एसोसिएटेड प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक निदेशक समीर नार्वेकर, अमित बालम, नेहा नार्वेकर ने ठाणे में 2019 में कई आकर्षक योजना बनाई थीं। कहा गया था कि यदि कंपनी में निवेश किया जाता है, तो कंपनी को स्टॉक मार्केट में हर महीने 10 परसेंट का प्रॉफिट मिलेगा। निवेशकों को लालच दिखाया गया था कि संबंधित निवेशक को इस प्रॉफिट का 4 परसेंट मिलेगा। इस वजह से कई लोगों ने इस कंपनी में पैसा लगाना शुरू कर घोटाला दिया।
ठगे जाने का एहसास होने पर थाने में शिकायत
पिछले साल से इन्वेस्टर्स को रिटर्न मिलना बंद हो गया था। इसलिए, जब उन्होंने नार्वेकर से जवाब मांगा, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। ठगे जाने का एहसास होने के बाद, कुछ इन्वेस्टर्स ने इस मामले में श्रीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
इस शिकायत के आधार पर, कंपनी के संस्थापक निदेशक समीर नार्वेकर, अमित बालम, संकेश घाग, खारघर विभाग मैनेजर सागर कदम और वागले एस्टेट विभाग के प्रबंधक सौरव बोंडे के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस मामले की समानांतर जांच क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा की तरफ से की जा रही थी।
ये भी पढ़ें :- डोंबिवली में 30 मिनट में दो वारदातें, ठगों ने वरिष्ठ नागरिकों से करीब 5 लाख के गहने लूटे
गुजरात से किया गिरफ्तार
- ठाणे पुलिस कमिश्नर आशुतोष डुंबरे, संयुक्त पुलिस आयुक्त ज्ञानेश्वर चव्हाण, पुलिस उपयुक्त (आर्थिक अपराध) पराग मणेरा के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक माधवी राजकुंभार के नेतृत्व में अधिकारियों ने कंपनी के प्रबंध निदेशक समीर नार्वेकर, उसकी पत्नी नेहा नार्वेकर व डायरेक्टर अमित बालम को गुजरात से गिरफ्तार किया था।
- पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद 9 फरवरी को उन्हें फिर से ठाणे कोर्ट में पेश किया गया।
- जैसे ही निवेशकों को इसकी भनक मिली, वे पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर जमा हो गए। जब आरोपियों को कोर्ट से बाहर लाया जा रहा था, तो इन्वेस्टर्स कोर्ट परिसर में घुस गए और आरोपियों को घेरने की कोशिश की।
