-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Transport Service Suffers Daily Loss Of Rs 15 Lakh Demand For Additional Amount Raised In Budget
ठाणे परिवहन सेवा को रोजाना होता है 15 लाख रुपये का नुकसान, बजट में अतिरिक्त राशि की उठी मांग
- Written By: Virendra Mishra

Representative Pic
ठाणे : ठाणे परिवहन (Thane Transport) को पुनर्जीवित करने के लिए जहां पिछले कई वर्षों से प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं पिछले दो वर्षों में कोरोना (Corona) की स्थिति के कारण परिवहन की वित्तीय स्थिति (Financial Condition) और खराब हो गई है। नतीजतन, यह पता चला है कि ठाणे परिवहन को प्रतिदिन 15 लाख रुपये के राजस्व (Revenue) का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसलिए इस संकट से निकलने के लिए इस वर्ष के परिवहन बजट (Transport Budget) में ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) से अतिरिक्त धनराशि की मांग उठने लगी है। दूसरी ओर, ठाणे महानगरपालिका के वित्तीय में गिरावट आई है, ऐसे में क्या ठाणे महानगरपालिका प्रशासन इस मांग को पूरा करेगी या फिर परिवहन प्रशासन को निराश होना पड़ेगा। यह 10 फरवरी को महानगरपालिका कमिश्नर (Municipal Commissioner) डॉ. विपिन शर्मा (Dr. Vipin Sharma) द्वारा घोषित किए जाने वाले बजट के बाद ही पता चलेगा।
पिछले साल कोरोना की वजह से कम बसें रोड पर चलीं। इसका असर आमदनी पर भी देखने को मिला। इसलिए पिछले साल प्रस्तुत अनुमान पत्र में परिवहन प्रशासन ने महानगरपालिका से 284.63 करोड़ रुपये अनुदान की मांग की थी। जबकि परिवहन समिति ने पक्ष-विपक्ष से चर्चा कर अनुदान की राशि में वृद्धि कर महानगरपालिका से 302.41 करोड़ रुपये की मांग की थी। लेकिन निगम की ओर से पेश किए गए बजट में परिवहन के लिए 122.90 करोड़ का ही अनुदान दिया था। जिसके कारण परिवहन प्रशासन को निराश होना पड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
फिलहाल कोरोना के कारण परिवहन की स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा है। कोरोना काल में परिवहन से प्रतिदिन मात्र 3 से 5 लाख रुपये की ही कमाई हो रही थी। लेकिन अब जबकि कोरोना की पाबंदियों में ढील दी गई है, परिवहन क्षेत्र 20 लाख रुपये से 22 लाख रुपये प्रतिदिन की कमाई कर रहा है। लेकिन इस बीच कोरोना से पहले ट्रांसपोर्ट 25 लाख से 27 लाख रुपये तक कमा रहा था। उनके मुताबिक आज भी आमदनी कम लगती है। वहीं, ट्रांसपोर्ट बसों में करीब डेढ़ लाख यात्री सफर कर रहे हैं। भले ही परिवहन की आय 22 लाख के घर में हो, परिवहन की दैनिक लागत लगभग 35 लाख के आसपास है। नतीजतन, परिवहन को 15 लाख रुपये के दैनिक घाटे का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन के बेड़े से फिलहाल 250 बसें सड़क पर दौड़ रही हैं, लेकिन मरम्मत के लिए डिपो में खड़ी बसों की संख्या 150 से अधिक है। इसलिए इस साल भी राजस्व और व्यय को संतुलित करने के लिए परिवहन को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही हैं।
81 नई बसें की जाएंगी गिफ्ट
ठाणे परिवहन सेवा में 81 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। क्योंकि केंद्र सरकार महानगरपालिका को पर्यावरण को बनाये रखने के लिए महानगरपालिका प्रशासन को अनेक विकास परियोजना के लिये निधि उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें से 38 करोड़ रुपए खर्च कर महानगरपालिका प्रशासन उक्त बसों को खरीदने वाली है।
Thane transport service suffers daily loss of rs 15 lakh demand for additional amount raised in budget
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














