उल्टी दिशा में गाड़ी चलाई तो सीधे दर्ज होगी FIR! सीपी आशुतोष डुंबरे के आदेश पर सड़क पर उतरी ठाणे ट्रैफिक पुलिस

Thane Wrong Side Driving: ठाणे में रॉन्ग साइड ड्राइविंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त अभियान शुरू किया है। शील-महापे और डोंबिवली-कल्याणफाटा रोड पर दो दिन में 22 केस दर्ज किए गए।
Driving against the flow of traffic will lead to an immediate FIR
रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर ठाणे ट्रैफिक पुलिस का शिकंजासोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Thane Wrong Side Driving: ठाणे में रॉन्ग साइड गाड़ी चलाकर खुद के साथ दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत शील-महापे रोड और डोंबिवली-कल्याणफाटा रोड पर महज दो दिनों में 22 वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 3 अगस्त को भी 30 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

सुबह के व्यस्त समय में शील-महापे रोड और डोंबिवली-कल्याणफाटा रोड पर रॉन्ग साइड से आने वाले वाहन यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी परेशानी बन रहे हैं। निर्धारित दिशा में चलने वाले वाहनों के बीच उल्टी दिशा से आने वाली गाड़ियों के कारण न केवल जाम की स्थिति बनती है, बल्कि आम वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, रॉन्ग साइड ड्राइविंग को केवल यातायात नियमों का उल्लंघन मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उल्टी दिशा में तेज रफ्तार से आने वाला कोई भी वाहन सामने से आ रहे वाहन से टकरा सकता है और गंभीर हादसा हो सकता है। इसी को देखते हुए पुलिस ने अब ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सीधे मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है।

मुंब्रा ट्रैफिक उप विभाग और शील-डायघर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) पंकज शिरसाट और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अतुल आहेर के मार्गदर्शन में मुंब्रा ट्रैफिक उप विभाग तथा शील-डायघर पुलिस ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया।

अभियान के दौरान रात के समय डोंबिवली-कल्याणफाटा रोड पर रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान एक होंडा सिटी कार गलत दिशा से आती हुई दिखाई दी।

पुलिस ने कार को रोकने की कोशिश की तो चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय पुलिसकर्मियों की ओर ही बढ़ा दी। इससे पुलिसकर्मियों की जान को खतरा पैदा हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए शील-डायघर पुलिस स्टेशन में चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

महापे-शीलफाटा रोड पर 12 वाहन चालकों पर केस

महापे-शीलफाटा रोड पर मोमिन पेट्रोल पंप के पास भी रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 12 चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए।

पुलिस ने बताया कि कार्रवाई केवल रॉन्ग साइड ड्राइविंग तक सीमित नहीं रही। बिना हेलमेट वाहन चलाने, एक बाइक पर तीन लोगों के बैठने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

Driving against the flow of traffic will lead to an immediate FIR!
रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर ठाणे ट्रैफिक पुलिस का शिकंजासोर्स: सोशल मीडिया
Driving against the flow of traffic will lead to an immediate FIR
पुणे में यातायात रुल तोड़ने पर परिवहन विभाग लेगा सख्त एक्शन, जनता की सुरक्षा के लिए लागू हुआ ये नया नियम

पहले 3 अगस्त को 30 वाहनों पर कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि रॉन्ग साइड ड्राइविंग के खिलाफ अभियान पहले भी चलाया जा चुका है। 3 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर 30 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। अब लगातार दूसरे अभियान के जरिए पुलिस यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ केवल समझाइश नहीं, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

जाम के साथ हादसे का भी खतरा

शील-महापे रोड और डोंबिवली-कल्याणफाटा रोड पर सुबह के समय बड़ी संख्या में वाहन चलते हैं। इस दौरान रॉन्ग साइड से आने वाले वाहन सामान्य दिशा में चल रहे वाहनों की गति प्रभावित करते हैं। अचानक सामने आ जाने वाली ऐसी गाड़ियों के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे पीछे चल रहे वाहनों के बीच टक्कर का खतरा बढ़ जाता है।

दूसरी ओर, आमने-सामने से आने वाले वाहनों के बीच टक्कर होने पर हादसा गंभीर हो सकता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए ऐसी स्थिति ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें:- बारामती का आसमान कितना सुरक्षित? 7 साल में 10 विमान हादसे, अजित पवार हादसे के बाद भी नहीं थमा सिलसिला

Driving against the flow of traffic will lead to an immediate FIR
बाइक सवार को रोककर ट्रैफिक पुलिस ने नहीं काटा चालान, जैकेट से झांक रहे नन्हे Puppy ने जीत लिया सबका दिल

जागरूकता के साथ सख्ती भी

ट्रैफिक पुलिस ने केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए प्रमुख स्थानों पर बैनर भी लगाए हैं। इन बैनरों के जरिए वाहन चालकों से निर्धारित दिशा में ही वाहन चलाने और रॉन्ग साइड से वाहन न चलाने की अपील की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि कुछ मिनट बचाने या जाम से निकलने के लिए गलत दिशा में वाहन चलाना बेहद खतरनाक है। इससे चालक खुद की जान के साथ सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जिंदगी भी खतरे में डालता है। ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि अब रॉन्ग साइड ड्राइविंग को लेकर केवल चेतावनी देने के बजाय सीधे मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com