ठाणे के मौसम का अचानक बदला मिजाज, आंधी-तूफान और बारिश से कई इलाकों में अफरा-तफरी
Thane Storm Rain News: ठाणे जिले के कई इलाकों में अचानक आए आंधी-तूफान और तेज हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। कई जगह पेड़ और होर्डिंग गिर गए, हाई टेंशन लाइन में पतरा फंसने से लोग डर गए।
- Written By: अपूर्वा नायक
ठाणे तूफान मौसम अपडेट (सौ. सोशल मीडिया एक्स )
Thane Storm Rain Kalyan Dombivli: ठाणे जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया, जिससे कल्याण, डोंबिवली, अंबरनाथ, उल्हासनगर और मुरबाड़ में आंधी-तूफान आया।
मुरबाड़ और वांगणी में कुछ देर तक जोरदार बरसात भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बदलापुर तहसील के वांगणी में आंधी व तेज हवाओं के कारण कुछ घरों के पतरे उड़ गए।
एक पतरा पास से गुजरने वाले हाई टेंशन लाइन में जाकर अटक गया। जिससे स्पार्किंग हुई और इससे क्षेत्र के नागरिकों में घबराहट फैल गई। लोगों ने पास में सुरक्षित स्थान में शरण ली। धूल भरी आंधी ने कल्याण-डोंबिवली और ठाणे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: 500 करोड़ का लोन अटकाने से CC रोड ठेकेदारों को भुगतान का इंतजार, मीरा-भाईंदर की 22 सड़कें अब भी अधूरी
भंडारा में 3 दिन का यलो अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं
टॉरनेडो या कुछ और? तमिलनाडु के थूथुकुडी में दिखा कुदरत का दुर्लभ नजारा; 6 लोग घायल
ठाणे में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, हजारों लोगों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प
अचानक आसमान में छाया धूल का गुबार
कल्याण व आस पास के इलाकों तेज धूप के बीच अचानक आसमान में धूल का गुबार छा गया और कुछ ही मिनटों में अंधेरा जैसा माहौल बन गया। सड़कों पर चल रहे लोग सुरक्षित जगह तलाशते नजर आए। बाजारों में भी लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
कल्याण के बिड़ला कॉलेज परिसर के पास भी एक बड़ा पेड़ गिरने की घटना सामने आई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आंधी के दौरान शहर के कई हिस्सों में लगे बड़े-बड़े बैनर और होर्डिंग टूटकर नीचे गिर गए।
ये भी पढ़ें :- Vietnam Vin Group: वियतनाम का महाराष्ट्र पर बड़ा भरोसा, विन ग्रुप करेगा 6.5 बिलियन डॉलर का निवेश
हाई टेंशन लाइन में अटके पतरे
अंबरनाथ, उल्हासनगर और कल्याण में तेज आंधी के साथ धूल भरी हवाएं चलीं। तेज हवा के चलते पेड़ों के पत्ते और धूल चारों तरफ उड़ने लगे, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान शहर में वर्षों पुराने पेड़ की विशाल टहनी टूटने की घटना भी हुई।
टहनी सीधे बिजली के तारों पर जा गिरी। टहनी गिरते ही इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के समय पेड़ के नीचे कुछ वाहन खड़े थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी वाहन को बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा और कोई जनहानि भी नहीं हुई।
