महाराष्ट्र के NSS टीम का नेतृत्व करेंगे प्रा. जीवन विचारे, ठाणे SST कॉलेज के रुद्र सूर्यवंशी भी चयनित

Thane SST College NSS Achievement: ठाणे के SST कॉलेज के NSS स्वयंसेवक रुद्र सूर्यवंशी का हैदराबाद में पश्चिम क्षेत्रीय प्री-RD शिविर के लिए चयन हुआ है। प्रा. जीवन विचारे महाराष्ट्र दलप्रमुख बने हैं।
SST College Rudra Suryavanshi West Zone Pre RD Camp Selection
रुद्र सूर्यवंशी(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • राज्यस्तरीय चयन शिविर में चुने गए 74 NSS स्वयंसेवकों में रुद्र सूर्यवंशी भी शामिल हैं।

  • प्रा. जीवन विचारे को महाराष्ट्र के एनएसएस दल का दलप्रमुख नियुक्त किया गया है।

  • पश्चिम क्षेत्रीय गणतंत्र दिवस पूर्व-संचलन शिविर अनुराग विश्वविद्यालय में आयोजित होगा।

Rudra Suryavanshi West Zone Pre RD Camp Selection: एसएसटी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विभाग ने गौरवपूर्ण सफलता हासिल की है। महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक रुद्र सूर्यवंशी का हैदराबाद स्थित अनुराग विश्वविद्यालय में आयोजित पश्चिम क्षेत्रीय गणतंत्र दिवस पूर्व-संचलन शिविर (वेस्ट जोन प्री आरडी कैम्प) के लिए चयन हुआ है।

विशेष रूप से जीवन विचारे का महाराष्ट्र दल के दलप्रमुख के रूप में चयन होने से महाविद्यालय की उपलब्धियों में एक और गौरव जुड़ गया है।

74 एनएसएस स्वयंसेवकों का सेलेक्शन

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय, छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस पूर्व-संचलन चयन शिविर से राज्य के 74 एनएसएस स्वयंसेवकों का चयन किया गया।

इन चयनित स्वयंसेवकों में रुद्र सूर्यवंशी ने स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय के गौरव में वृद्धि की है। उसके इस चयन से महाविद्यालय के एनएसएस विभाग के उल्लेखनीय प्रदर्शन को रेखांकित किया गया है।

SST College Rudra Suryavanshi West Zone Pre RD Camp Selection
गोकुल चुनाव में हार के बाद ट्रोलिंग पर भड़के मंत्री चंद्रकांत पाटील, बोले- व्यक्तिगत टिप्पणी क्यों?

जीवन विचारे को महाराष्ट्र के Nss का नेतृत्व करेंगे

इस बीच, प्रा. जीवन विचारे को महाराष्ट्र के एनएसएस दल का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित शिविर में महाराष्ट्र राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले दल का नेतृत्व करने का अवसर मिलना महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है।

रुद्र के चयन और प्रा. जीवन विचारे की दलप्रमुख के रूप में नियुक्ति से एसएसटी कॉलेज के सामाजिक कार्य, अनुशासन और राष्ट्रसेवा संबंधी गतिविधियों को नई प्रेरणा मिली है। इस सफलता से महाविद्यालय के विद्यार्थियों में नेतृत्वगुण, सामाजिक प्रतिबद्धता और देशसेवा की भावना को और अधिक मजबूत करने में सहायता मिलेगी।

SST College Rudra Suryavanshi West Zone Pre RD Camp Selection
FDA का छापा: छत्रपति संभाजीनगर में गंदगी के बीच बन रही थी हल्दी, 13 लाख रुपये की 4,348 Kg पाउडर जब्त

इस उल्लेखनीय सफलता के लिए दोनों का सभी स्तरों पर अभिनंदन किया जा रहा है। आगामी शिविर में वे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाराष्ट्र के साथ-साथ एसएसटी कॉलेज का नाम रोशन करें, ऐसी शुभकामनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com