ठाणे-मुलुंड नया रेलवे स्टेशन: 250 करोड़ जल्द जारी होंगे? रेल मंत्री से मिले सांसद नरेश म्हस्के

Thane Railway Projects: ठाणे-मुलुंड के बीच नए स्टेशन के निर्माण में तेजी आ सकती है। सांसद नरेश म्हस्के ने रेल मंत्री से 250 करोड़ रुपए जारी करने की मांग की। कोंकण की ट्रेनों का मुद्दा भी उठाया।
Construction of the new Thane-Mulund railway station may speed up. MP Naresh Mhaske urged the Railway Minister to release ₹250 crore. He also raised Konkan train issues.
ठाणे-मुलुंड नया रेलवे स्टेशन प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Thane Mulund New Station: ठाणे रेलवे स्टेशन पर बढ़ती भीड़ को कम करने के उद्देश्य से ठाणे और मुलुंड के बीच प्रस्तावित नए रेलवे स्टेशन के निर्माण को गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) सांसद नरेश म्हस्के ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर परियोजना के लिए मंजूर 250 करोड़ रुपए की राशि जल्द जारी करने की

पैरवी की, जिस पर रेल मंत्री ने सकारात्मक सहमति जताते हुए आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने का आश्वासन दिया। करीब 26 लाख आबादी वाले ठाणे शहर के लोगों के लिए रेल सबसे प्रमुख परिवहन साधन है।

धीमी गति से चल रहा है नए स्टेशन का निर्माण

ठाणे रेलवे स्टेशन पर बढ़ती भीड़ को कम करने के उद्देश्य से ठाणे और मुलुंड के बीच प्रस्तावित नए रेलवे स्टेशन के निर्माण के लिए मंजूर राशि शीघ्र जारी करने की मांग सांसद नरेश म्हस्के ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर की।

सांसद म्हस्के ने रेल मंत्री को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा, उन्होंने बताया कि ठाणे-मुलुंड के बीच नए स्टेशन का निर्माण कार्य कुछ समय से धीमी गति से चल रहा है। इस परियोजना के लिए रेलवे मंत्रालय ने 250 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। उन्होंने यह राशि तत्काल रेलवे बोर्ड को जारी करने का अनुरोध किया।

कोंकणवासियों की मांगों पर भी दिया जोर

  • सांसद नरेश म्हस्के ने कोविड-19 के दौरान बंद हुई रत्नागिरी-दादर पैसेंजर को फिर से शुरू करने की मांग की।
  • उन्होंने कहा कि फिलहाल यह ट्रेन केवल दिवा तक चलने से यात्रियों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेनों से सफर करना पड़ता है।
  • उन्होंने दिवा-सावंतवाड़ी एक्सप्रेस। का विस्तार दादर, सीएसएमटी या एलटीटी तक करने की भी मांग की।
  • यदि यह संभव न हो तो मुंबई-रत्नागिरी के बीच दादर, ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, खेड और चिपलूण सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव वाली नई दैनिक ट्रेन शुरू करने का सुझाव दिया।
  • सांसद ने मुंबई मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को सप्ताह में 6 दिन नियमित चलाने की मांग भी की। उनका कहना है कि मानसून में फेरे घटने से प्रतीक्षा सूची बढ़ गई है।
  • उन्होंने रोहा-मडगांव खंड पर बढ़ते दबाव को देखते हुए गणेशोत्सव के दौरान कोंकण के लिए अतिरिक्त विशेष ट्रेनें और नई ट्रेनों की शुरुआत की भी मांग की।
Navbharat Live
navbharatlive.com