ठाणे की मेयर शर्मिला पिंपोलकर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Thane Residential Property Tax Penalty Discount: ठाणे शहर के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। ठाणे नगर निगम (TMC) ने संपत्ति कर दाताओं को बड़ी राहत देते हुए ‘अभय योजना’ का ऐलान किया है। इस योजना के तहत आवासीय संपत्तियों के बकाया टैक्स पर लगने वाले जुर्माने (शास्ती) में 90 प्रतिशत तक की भारी छूट दी जा रही है।
ठाणे की महापौर शर्मिला पिम्पोलकर ने टीएमसी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस योजना की आधिकारिक घोषणा की। इस अवसर पर उनके साथ ग्रुप लीडर पवन कदम और उपायुक्त जी.जी. गोदेपुरे भी मौजूद थे। महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और नगर आयुक्त सौरभ राव के साथ चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है ताकि नागरिकों पर से आर्थिक बोझ कम किया जा सके और कर भुगतान को बढ़ावा मिले।
ठाणे महानगरपालिका क्षेत्रातील निवासी करदात्यांसाठी मालमत्ता करावरील शास्ती (दंड/व्याज) मध्ये 90% सूट देण्याची योजना सुरू केली असून नागरिकांनी या संधीचा लाभ घेऊन आपला थकबाकी मालमत्ता कर महापालिकेकडे लवकरात लवकर भरावा, असे आवाहन महापौर शर्मिला पिंपळोलकर यांनी केले#Thane pic.twitter.com/5WUWxK7H8r — Thane Municipal Corporation – ठाणे महानगरपालिका (@TMCaTweetAway) March 12, 2026
यह योजना विशेष रूप से केवल आवासीय संपत्ति करदाताओं के लिए है। 90% की छूट का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा।
यह विशेष छूट योजना बेहद कम समय के लिए उपलब्ध है। यह योजना 12 मार्च 2026 से शुरू होकर 25 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी। महापौर ने ‘ठाणेकरों’ से अपील की है कि वे 25 मार्च से पहले अपने करों का भुगतान कर इस अवसर का लाभ उठाएं।
ठाणे नगर निगम ने भुगतान प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प दिए हैं। वार्ड कार्यालय में सप्ताह के दिनों में सुबह 10:30 से शाम 5:00 बजे तक और छुट्टियों/वीकेंड पर सुबह 10:30 से शाम 4:00 बजे तक काउंटर खुले रहेंगे। वहीं आधिकारिक वेबसाइट www.thanecity.gov.in पर जाकर भुगतान किया जा सकता है। मोबाइल ऐप्स- Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे यूपीआई माध्यमों से भुगतान की सुविधा है।
WhatsApp Chatbot- नागरिक +91 2225331590 पर मैसेज करके भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। ठाणे नगर निगम का लक्ष्य इस योजना के माध्यम से लंबित राजस्व वसूलना और उस राशि का उपयोग शहर के विकास कार्यों में करना है।