पूर्णेकर हत्याकांड में नया मोड़: बेटे राम ने पुलिस को सौंपे वीडियो-फोटो, शिंदे पर लगाए गंभीर आरोप

Pradeep Purnekar Murder Case: ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर के बेटे राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजेंद्र शिंदे पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए और पुलिस को वीडियो सबूत सौंपे हैं।
New twist in the Pradeep Purnekar murder case in Thane
प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड में बेटे राम पूर्णेकर ने राजेंद्र शिंदे पर गंभीर आरोप लगाए।

  • राम पूर्णेकर ने पुलिस को तस्वीरें और वीडियो सौंपकर गिरफ्तारी की मांग उठाई।

  • वकील का दावा, नगरसेवक पद को लेकर विवाद बना था हत्या की वजह।

Pradeep Purnekar Murder Case Thane: ठाणे के चर्चित शिवसेना (यूबीटी) विभाग प्रमुख प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड मामले में नया और सनसनीखेज मोड़ आ गया है। दिवंगत नेता के बेटे राम पूर्णकर ने बुधवार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हत्याकांड को लेकर सीधे तौर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्ववाली शिवसेना के नेता राजेंद्र शिंदे पर संगीन इल्जाम लगाया है। राम पूर्णेकर का दावा है कि इस जुर्म के मुख्य आरोपी कोई और नहीं बल्कि राजेंद्र शिंदे ही हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इस दावे के समर्थन में पुलिस को कुछ अहम तस्वीरें और वीडियो भी सौंपे हैं।

वीडियो में हेलमेट पहने व्यक्ति राजेंद्र शिंदे

पत्रकार परिषद के दौरान मीडिया के सामने तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए राम पूर्णेकर ने कहा कि फुटेज में हेलमेट पहने नजर आ रहा व्यक्ति और कोई नहीं बल्कि राजेंद्र शिंदे ही हैं। उन्होंने दावा किया कि इस वीडियो में आरोपी निखिल यादव के हाथ में बंदूक साफ दिखाई दे रही है और राजेंद्र शिंदे उसे बंदूक चलाना सिखा रहे हैं। इन ठोस सबूतों के सामने आने के बाद अब उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली और आगे की कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े किए हैं।

टाइगर श्रॉफ से उपमुख्यमंत्री शिंदे की मुलाकात पर फूटा था गुस्सा

आज तक उनके खिलाफ एक भी एफआईआर दर्ज नहीं है और उन्हें पूरी तरह से भारतीय संविधान पर भरोसा है कि उन्हें उसी के जरिए न्याय मिलेगा। गौरतलब है कि प्रदीप पूर्णेकर की हत्या को 19 दिन बीत जाने के बाद भी जब उपमुख्यमंत्र पमुख्यमंत्री एवं ठाणे के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचे, तो परिजनों का गुस्सा पहले ही फूट चुका था।

हाल ही में जब अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद उपमुख्यमंत्री ने तुरंत उनके घर जाकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना, तो राम पूर्णेकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी गहरी नाराजगी और दर्द जाहिर किया था।

उनका कहना था कि आम जनता और एक पार्टी पदाधिकारी के परिवार के लिए शासन-प्रशासन के पास समय नहीं है।। हालांकि, हाल ही में परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी फोन पर उपमुख्यमंत्री से बात भी कराई थी।

New twist in the Pradeep Purnekar murder case in Thane
राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO

संविधान के दायरे में रहकर मांगूंगा न्याय'

पुलिस की जांच और राजनीतिक दबाव पर बात करते हुए राम पूर्णेकर ने कहा, रक्या इन पुख्ता सबूतों के आधार पर पुलिस अब राजेंद्र शिंदे को गिरफ्तार करेगी? मुझे अपनी पुलिस व्यवस्था पर भरोसा है, लेकिन कई बार राजनीतिक दबाव भी आड़े आता है।

उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हालिया बयानों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें अपने पिता से मिले अच्छे संस्कारों पर पूरा मान है। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने सिखाया था कि यदि कोई एक थप्पड़ भी मार दे, तो भी कानून हाथ में न ले।

New twist in the Pradeep Purnekar murder case in Thane
Mumbai Flyover Inauguration: मुंबई में आज 3 फ्लाईओवर का उद्घाटन, विद्याविहार में 30 मिनट का सफर 10 मिनट में

वकील हटले का दावा, नगरसेवक पद को लेकर था विवाद

इस पूरे मामले की तफ्तीश के दौरान एक नया एंगल भी सामने आया है। इस हत्याकांड के सिलसिले में उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए गए आरोपी संतोष कनौजिया और अमित सिंह से वहां की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पूछताछ की थी।

पूर्णकर के वकील समीर हटले ने अदालत में दावा किया कि एसटीएफ की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने यह स्वीकार किया है कि यह पूरा विवाद नगरसेवक पद को लेकर था। फिलहाल, इस मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com