Mumbai Flyover Inauguration: मुंबई में आज 3 फ्लाईओवर का उद्घाटन, विद्याविहार में 30 मिनट का सफर 10 मिनट में

Mumbai Flyover Opening: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज सायन, विद्याविहार और गोरेगांव में तीन नए फ्लाईओवर का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इससे मुंबई में ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
Inauguration of three new flyovers in Sion, Vidyavihar, and Goregaon
मुंबई फ्लाईओवर उद्घाटनफोटो सोर्स-X
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई में सायन, विद्याविहार और गोरेगांव के तीन फ्लाईओवर का आज उद्घाटन होगा।

  • विद्याविहार में 30 मिनट का सफर घटकर करीब 10 मिनट होने की उम्मीद है।

  • तीनों पुलों से ट्रैफिक जाम कम करने और यात्रा आसान बनाने में मदद मिलेगी।

Mumbai Flyovers Inauguration Devendra Fadnavis: मुंबई में रोजाना घंटों ट्रैफिक जाम से जूझने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। शहर के तीन महत्वपूर्ण मार्गों पर बने फ्लाईओवर गुरुवार यानी आज यातायात के लिए नई सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम साबित होंगे।

सायन रेलवे स्टेशन, विद्याविहार रेलवे स्टेशन और गोरेगांव-मुलुंड संपर्क मार्ग पर निर्मित इन पुलों का लोकार्पण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों आज दोपहर 1 बजे ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्राताई अजित पवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। मुंबई की महापौर रितु तावड़े कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।

विद्याविहार में 30 मिनट का सफर होगा 10 मिनट में

इन परियोजनाओं का महत्व केवल नए पुल शुरू होने तक ही सीमित नहीं है। इनसे उन इलाकों में यातायात का दबाव घटने की उम्मीद है, जहां रेलवे लाइन, व्यस्त जंक्शन और सीमित सड़क संपर्क के कारण रोजाना लोगों को परेशानी होती है। घाटकोपर क्षेत्र में विद्याविहार रेलवे स्टेशन के ऊपर बना फ्लाईओवर पूर्व के रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग को पश्चिम के लाल बहादुर शास्त्री मार्ग से जोड़ेगा।

अभी दोनों ओर आने-जाने में करीब 30 मिनट लगते हैं, जो घटकर लगभग 10 मिनट रह जाने की उम्मीद है। इससे घाटकोपर स्टेशन के पास मौजूदा फ्लाईओवर पर वाहनों का दबाव भी कम हो सकता है। करीब 650 मीटर लंबे इस प्रोजेक्ट में रेलवे ट्रैक के ऊपर पुल और दोनों ओर पहुंच मार्ग बनाए गए हैं।

सायन में परियोजना से सड़क के साथ रेल यातायात को भी मिलेगा फायदा

सायन रेलवे स्टेशन के पास 112 साल पुराने असुरक्षित पुल का पुनर्निर्माण किया गया है। इस परियोजना से सीएसएमटी-कुर्ला रेल मार्ग पर पांचवीं और छठी लाइन बिछाने के लिए जगह उपलब्ध होगी। इससे भविष्य में लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों की आवाजाही बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

यह पुल धारावी, बांद्रा, बीकेसी, कुर्ला और पूर्वी मुंबई के प्रमुख मार्गों को जोड़ता है। परियोजना फरवरी 2027 में पूरी होनी थी, लेकिन इसे चार महीने पहले पूरा कर लिया गया। बता दें कि बीएमसी व रेलवे के बीच तालमेल नहीं होने की वजह से सायन ब्रिज की डेडलाइन कई बार बदलनी पड़ी। इस ब्रिज को 31 मई तक तैयार किया जाना था, लेकिन समय सीमा के लगभग 5 महीने बाद अब इस ब्रिज को यातायात के लिए खोला जाएगा।

Inauguration of three new flyovers in Sion, Vidyavihar, and Goregaon
पोल्ट्री फार्म की आड़ में कथित नशीले पदार्थों का कारखाना! गोंदिया में छापा, 44,810 रुपये का माल जब्त

गोरेगांव में जाम होगा कम

गोरेगांव पूर्व में रत्नागिरी होटल जंक्शन के पास जीएमएलआर प्रोजेक्ट का 1।26 किलोमीटर लंबा, तीन-तीन लेन वाला फ्लाईओवर बनकर तैयार है। यह जनरल अरुणकुमार वैद्य मार्ग को संतोष नगर की ओर दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी मार्ग से जोड़ता है।

इससे दिडोशी न्यायालय, वालभट नदी चौक और आसपास के व्यस्त हिस्सों में यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। यह फ्लाईओवर गोरेगांव-मुलुंड संपर्क मार्ग की व्यापक परियोजना का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। तीनों पुलों के शुरू होने से मुंबईकरों को यात्रा में राहत मिलने की उम्मीद है।

Inauguration of three new flyovers in Sion, Vidyavihar, and Goregaon
महाराष्ट्र के स्कूलों में 2 से 14 नवंबर तक दिवाली की छुट्टियां: 16 नवंबर से शुरू होंगी दूसरे सत्र की कक्षाएं

आंदोलन के कारण उद्घाटन का मुहूर्त

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि सायन ब्रिज बनकर तैयार होने के बावजूद इसका उद्घाटन सिर्फ इसलिए नहीं हो रहा था, क्योंकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास समय नहीं था। कांग्रेस पार्टी लगातार इस ब्रिज को खोलने की मांग कर रही थी। लेकिन महागठबंधन सरकार तारीख पर तारीख देकर इसे नजरअंदाज कर रही थी।

आखिरकार, कांग्रेस के विरोध के कारण भाजपा की महागठबंधन सरकार जागी और अब इस सरकार के मुखिया ने गुरुवारको ब्रिज का वर्चुअल उ‌द्घाटन करने का समय निकाल लिया है, गायकवाड़ के नेतृत्व में सायन ब्रिज खोलने की मांग को लेकर बुधवार दोपहर को विरोध प्रदर्शन किया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com