Crime News: ठाणे के निजी बंगले में शराब पार्टी के दौरान झगड़ा, एक की हत्या
Crime News: ठाणे के पेठर में निजी बंगले में शराब पीने के दौरान झगड़े में भानु प्रसाद सिंह की हत्या हो गई। वर्तक नगर पुलिस ने आरोपी राजनारायण यादव को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
क्राइम (डिजाइन फोटो)
Thane Crime News In Hindi: शहर से सटे संजय गांधी नेशनल पार्क क्षेत्र के पेठर स्थित पंचवटी नामक एक निजी बंगले में शराब पीने के बाद दो परिचितों के बीच हुये झगड़े में सिर पर जोरदार चोट लगने से एक की मौत हो गयी।
वर्तक नगर पुलिस ने पुलिस ने हत्या के आरोप में राजनारायण यादव को गिरफ्तार कर किया है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि हत्या के आरोप में गिरफ्तार राजनारायण यादव (27) बंगले की देख रेख करता था।
बंगले में किसी के नहीं होने की वजह से उसने अपने परिचित भानु प्रसाद सिंह (50) को बुलाया। दोनों ने शराब पार्टी की। बताया जाता है कि शराब पीने के दौरान मै तक झक शुरू हुई जो मारपीट में बदल गयी। गाली गलौज, हाथापाई के बीच राजनारायण यादव ने भानु प्रसाद के सिर पर पोछे के हैंडल से जोरदार वार किया।
सम्बंधित ख़बरें
ट्यूबवेल पर शराब पार्टी बनी मौत की वजह, दोस्तों ने ही ईंट से पीट-पीटकर ले ली जान; पुलिस पर भी फायरिंग
नाम बदलकर छिपा था आरोपी! एक्स यूट्यूबर सलीम वास्तिक की असली कहानी आई सामने, गिरफ्तारी ने खोले कई राज- VIDEO
अमरावती के पीआई पर पत्नी को सड़क पर मारने का आरोप, डाबकी रोड पुलिस थाने में शिकायत
अंधश्रद्धा फैलाने वाले भोंदू बाबा गिरफ्तार, बच्चों पर अमानवीय प्रयोग, पुलिस ने अमरावती से पकड़ा
चोट लगने से हुई मौत
सिर पर गंभीर रूप से चोट लगने से उसकी मौत हो गई। भानू की मौत के बाद राजनारायण यादव वहां से भागा नहीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वर्तक नगर पुलिस वहां पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।
ये भी पढ़ें :- Thane: एमएमआर में महिलाओं और बुजुर्गों के लिए नई परियोजना, जनवरी में शिलान्यास
पुलिस ने हत्या के आरोप में वहां मौजूद राजनारायण यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया गया कि मृतक का परिवार उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला अंतर्गत जंघई के पास रहता है। पुलिस ने परिवार के लोगों को बुलाया है।
