Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जल्द शुरू होगा ठाणे पार्किंग प्लाजा, लोगों को मिलेगी राहत

  • By Virendra Mishra
Updated On: Mar 24, 2022 | 08:34 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: ठाणेकरों (Thanekar) को स्टेशन परिसर में वाहन पार्क (Vehicle Park) करने के लिए ठाणे महानगरपालिका (टीएमसी) द्वारा तैयार किए जा रहे पार्किंग प्लाजा (Parking Plaza) का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। ठाणे पार्किंग प्लाजा (Thane Parking Plaza) में वाहनों के लिए पर्याप्त जगह मौजूद है। वाहनों को खड़ा करने के लिए ठाणेकरों को जिस समस्या का सामना करना पड़ता था अब इस पार्किंग प्लाजा से उनकी समस्या खत्म हो जाएगी।  ठाणे महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. बिपिन शर्मा ने हाल ही में पार्किंग प्लाजा के कार्यों की समीक्षा की और कहा कि जल्द ही पार्किंग प्लाजा शुरू कर दिया जाएगा। 

गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी के तहत गांवदेवी स्थित गांवदेवी मैदान में भूमिगत पार्किंग का कार्य ठाणे महानगरपालिका द्वारा कुछ वर्ष पहले शुरू किया गया था। ठाणे महानगरपालिका ने इस भूमिगत पार्किंग में वाहनों को खडे रखने के लिए जमीन के भीतर पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध करवाई है। इस भूमिगत पार्किंग के लिए ठाणे महानगरपालिका ने कुल 23 करोड़ 27 लाख रुपए का खर्च कर रही हैं। 

130 कार और 120 मोटरसाइकिल हो सकेगी पार्क

स्टेशन परिसर में अपनी कार और मोटरसाइकिल से बड़ी  संख्या में ठाणेकर यात्रा करते हैं। स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में आनेवाले वाहनों को खड़ा रखने के लिए पार्किंग प्लाजा का निर्माण किया गया हैं। पार्किंग प्लाजा में कुल 130 कार और 120 मोटरसाइकिल पार्क करने की क्षमता है। 

80 प्रतिशत कार्य पूर्ण

ठाणे महानगरपालिका के कार्यकारी अभियंता विकास ढोले ने बताया कि गांवदेवी पार्किंग प्लाजा का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि कुछ छोटे-छोटे कार्य ही शेष रह गए हैं जो दिसंबर के अंत तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। 

टीएमसी की तिजोरी भरेगी

ठाणे महानगरपालिका द्वारा बनाए गए इस पार्किंग प्लाजा को टीएमसी ठेकेदार को ठेका देगी। ठेकेदार अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा ठाणे महानगरपालिका को देगा इससे ठाणे टीएमसी की तिजोरी भरेगी। ठाणे महानगरपालिका द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, उक्त पार्किंग प्लाजा में ठाणेकर पे एंड पार्क सिस्टम के माध्यम से अपने वाहन पार्क कर सकते हैं। फिलहाल अभी तक कितने रुपए देकर वाहन पार्क किया जाएगा इसका निर्णय नहीं किया गया है, लेकिन ठाणे महानगरपालिका बेहद कम दर में  उक्त सुविधा ठेकेदार के माध्यम से देगी।

Thane parking plaza will start soon people will get relief

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 24, 2022 | 08:34 PM

Topics:  

  • Thane
  • TMC

सम्बंधित ख़बरें

1

उल्हासनगर मनपा ने शुरू की ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली, अब घर बैठे होगी हर समस्या का समाधान

2

विसर्जन स्थलों से 6 टन निर्माल्य मनपा ने किया एकत्रित, ठाणे में 8984 प्रतिमाओं का विसर्जन

3

छह साल से चुनाव न लड़ने पर संकट गहराया, दो पार्टियों का रजिस्ट्रेशन होगा रद्द

4

ठाणे डबल मर्डर केस में आरोपी बरी, सबूतों के अभाव में कोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.