ठाणे में बढ़ रहे आपराधिक मामले, एक ही दिन में अपहरण सहित महिलाओं से छेड़छाड़ के मामला दर्ज
हाल ही में महिलाओं से छेड़छाड़ और अपहरण के मामले बढ़ते जा रहे है। सोमवार को एक ही दिन में अपहरण और महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले पुलिस के पास दर्ज की गई है। इस पर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
- Written By: प्रिया जैस
ठाणे में अपराध (सौजन्य-प्रतीकात्मक, सोशल मीडिया)
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दिन-प्रतिदिन अपराध के मामले बढ़ते ही जा रहे है। हाल ही में महिलाओं से छेड़छाड़ और अपहरण के मामले बढ़ती पर है। इस पर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और इसे कम और खत्म करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
पुलिस ने ये जानकारी दी है कि हाल ही में महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने चार साल के बच्चे का कथित तौर पर अपहरण कर लिया। उसने बताया कि घटना रविवार शाम को कल्याण फाटा इलाके में हुई। शिल-डायघर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चे का कथित तौर पर उसके घर के पास से अपहरण किया गया था।
उनके अनुसार उसके परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने बताया कि परिवार ने सोमवार को पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद अज्ञात अपराधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि बच्चे का पता लगाने के लिए प्रयास जारी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: क्लस्टर योजना को ‘महत्वपूर्ण सार्वजनिक आवास’ का दर्जा, महाप्रीत की जगह MSRDC को मिली काम की जिम्मेदारी
घोड़बंदर में 50 से अधिक STP प्लांट बंद, पानी संकट के बीच विधायक संजय केलकर ने उठाया मुद्दा
ठाणे की पहली डबल डेकर ई-बस अब भी डिपो में खड़ी, चार्जिंग स्टेशन के इंतजार में अटका संचालन
ठाणे में 2,800 करोड़ रुपये के TDR पर विवाद, मनसे ने उठाए जमीन हस्तांतरण प्रक्रिया पर सवाल
महिलाओं से छेड़छाड़ का मामला
वहीं दूसरी ओर महिलाओं को छेड़ने की मामले भी ठाणे में देखे गए। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
एमएफसी थाने के अधिकारी ने बताया कि कल्याण क्षेत्र में एक चॉल में आरोपी ने कुछ लड़कियों को कथित तौर पर अनुचित तरीके से छुआ था और वह पीड़ितों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सार्वजनिक शौचालय में भी झांकता था। उन्होंने बताया कि आरोपी कई बार लड़कियों के सामने अपने कपड़े भी उतार देता था।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि एक ऑटो रिक्शा चालक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
