ठाणे को मिलेगी सुपर स्पेशियलिटी सौगात, 900 बेड, छत पर हेलीपैड और आधुनिक सुविधाएं; जानें कब शुरू होगा अस्पताल
Eknath Shinde News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे के नए 10 मंजिला सिविल अस्पताल का जायजा लिया। एयर एम्बुलेंस, आधुनिक मशीनों से लैस यह अस्पताल ठाणे, पालघर के लिए गेम-चेंजर साबित होगा।
- Written By: आकाश मसने
ठाणे में बन रहा नया सिविल अस्पताल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Eknath Shinde On Thane New Civil Hospital: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे वासियों को बड़ी खुशखबरी दी है। ठाणे के तेम्भी नाका क्षेत्र में बन रहा नया 900 बिस्तरों वाला सिविल अस्पताल अब अपने अंतिम चरण में है। उपमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि यह अस्पताल न केवल ठाणे बल्कि पड़ोसी जिले पालघर के नागरिकों के लिए भी ‘वरदान’ साबित होगा।
ठाणे के अस्पताल की आधुनिक विशेषताएं
ठाणे शहर के तेम्भी नाका क्षेत्र में बन रहा यह अस्पताल किसी प्राइवेट सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल से कम नहीं होगा। 10 मंजिला इस इमारत की सबसे बड़ी खासियत इसकी छत पर बना हेलीपैड है। यह सुविधा एयर एम्बुलेंस के जरिए गंभीर मरीजों को कम समय में एयरलिफ्ट करने और अंग प्रत्यारोपण (Organ Transplant) जैसी आपातकालीन स्थितियों में मील का पत्थर साबित होगी।
विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं
सिविल सर्जन डॉ. कैलाश पवार के अनुसार, अस्पताल का ढांचा तैयार हो चुका है। वर्तमान में यहां अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की स्थापना का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। अस्पताल में मरीजों को निम्नलिखित सुविधाएं मिलेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
लोकल यात्री ध्यान दें! हार्बर लाइन पर चार दिनों तक रहेगा रात्रिकालीन ब्लॉक, वडाला रोड तक ही चलेंगी कुछ ट्रेनें
महाराष्ट्र को कौशल संपन्न बनाने की तैयारी, स्किल फर्स्ट पैटर्न के जरिए प्रशिक्षण, उद्योग और रोजगार को मिला मंच
कर्जमाफी पर सीएम फडणवीस का सम्मान, रवींद्र चव्हाण बोले- संकट में किसानों के साथ खड़ी है सरकार
पटरी पर लौटी रफ्तार! दक्षिण-पूर्व घाट पर फिर दौड़ेगी डेक्कन क्वीन और इंटरसिटी एक्सप्रेस, देखें रेलवे का अपडेट
- कैंसर उपचार: कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी की विशेष इकाइयां।
- डायग्नोस्टिक्स: उन्नत एमआरआई (MRI) और सीटी स्कैन (CT Scan) मशीनें।
- पार्किंग: मरीजों और परिजनों की सुविधा के लिए 450 कारों और 1200 दोपहिया वाहनों के लिए विशाल पार्किंग स्पेस।
यह भी पढ़ें:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने युवा डॉक्टरों को दिया मंत्र, AIIMS नागपुर में दीक्षांत समारोह में कही ये बड़ी बात
कब से शुरू होगा अस्पताल?
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट किया कि विद्युतीकरण और उपकरणों की टेस्टिंग का काम अगले 3 से 4 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। शिंदे ने कहा कि हमारा लक्ष्य आम आदमी को बिना किसी आर्थिक बोझ के सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। ठाणे का यह नया सिविल अस्पताल गुणवत्तापूर्ण उपचार चाहने वाले नागरिकों के लिए एक नया अध्याय लिखेगा। इस अस्पताल के शुरू होने से मुंबई के अस्पतालों पर से बोझ कम होगा और ठाणे-पालघर बेल्ट के लाखों लोगों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय इलाज मिल सकेगा।
