कर्जमाफी पर सीएम फडणवीस का सम्मान, रवींद्र चव्हाण बोले- संकट में किसानों के साथ खड़ी है सरकार
Farmers Loan Waiver: कर्जमाफी और ₹48,000 करोड़ की बिजली बिल माफी पर बीजेपी किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का सम्मान किया। इस मौके पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण भी मौजूद थे।
- Written By: गोरक्ष पोफली
बीजेपी किसान मोर्चा ने किया सीम का सम्मान (सोर्स: नवभारत फोटो)
Devendra Fadnavis Honored By Farmers: किसानों को दी गई कर्ज माफी और उनका 48 हजार करोड़ का बकाया बिजली बिल भी माफ किए जाने की वजह से भाजपा किसान मोर्चा ने बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का किसानों की तरफ से सम्मान किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहा कि फडणवीस सरकार गांव-गांव के किसानों की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने वाली सरकार है। इसलिए राज्य का किसान वर्ग पूरी ताकत से सरकार के साथ खड़ा है।
सौर ऊर्जा-जलयुक्त शिवार से बदलाव
समारोह को संबोधित करते हुए रवींद्र चव्हाण ने कहा कि केवल भाषणों से विकास नहीं होता। सरकार ने किसानों के लिए 20 हजार गांवों में दुनिया की सबसे बड़ी ‘जलयुक्त शिवार योजना’ लागू की है। वर्ष 2014 से पहले किसान 12-12 घंटे की लोडशेडिंग से परेशान थे, लेकिन फडणवीस सरकार ने सौर पंपों के माध्यम से खेती के लिए बिजली और पानी उपलब्ध कराकर एक स्थायी विकल्प दिया है। तकनीक और एआई के उपयोग से फसलों के रोगों का समाधान भी सरकार तुरंत कर रही है।
ऐतिहासिक कर्ज माफी और महिला किसान नीति
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण वेताल ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्ज माफी योजना की कमियों को दूर कर सभी किसानों को पूर्ण कर्जमाफी दी है। वहीं कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने बताया कि महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है जो एआई के जरिए कृषि उपज बढ़ा रहा है। सरकार ने महिला किसान नीति लागू कर महिलाओं को सातबारा (भूमि अधिकार) में हक दिया है। अंत में सांसद डॉ। अनिल बोंडे ने आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य के 56 लाख किसानों की ओर से वादे पूरे करने वाली सरकार का अभिनंदन है।
सम्बंधित ख़बरें
पटरी पर लौटी रफ्तार! दक्षिण-पूर्व घाट पर फिर दौड़ेगी डेक्कन क्वीन और इंटरसिटी एक्सप्रेस, देखें रेलवे का अपडेट
जलापूर्ति योजना पर सीएम फडणवीस सख्त, अधिकारियों को निर्देश- छत्रपति संभाजीनगर को समय पर दें शुद्ध पानी
सीएम देवेंद्र फडणवीस की किसानों को डबल सौगात, कर्जमाफी के बाद 48 हजार करोड़ के बिजली बिल भी माफ
अकोला में शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए विशेष सर्वे अभियान, आयु अनुरूप मिलेगा प्रवेश
यह भी पढ़ें: पटरी पर लौटी रफ्तार! दक्षिण-पूर्व घाट पर फिर दौड़ेगी डेक्कन क्वीन और इंटरसिटी एक्सप्रेस, देखें रेलवे का अपडेट
किसानों की खुशहाली के लिए प्रतिबद्धता
इस सत्कार समारोह के समापन पर नेताओं ने एक सुर में कहा कि बिजली बिल माफी और ऐतिहासिक कर्जमाफी केवल तात्कालिक राहत नहीं है, बल्कि किसानों के जीवन स्तर को सुधारने का एक बड़ा माध्यम है। महायुति सरकार द्वारा उठाए गए इन दूरदर्शी कदमों ने राज्य के अन्नदाताओं के भीतर एक नया विश्वास पैदा किया है। भाजपा किसान मोर्चा ने संकल्प जताया कि वे सरकार की इन जनकल्याणकारी और क्रांतिकारी योजनाओं को राज्य के अंतिम छोर पर बैठे किसान तक पहुंचाएंगे ताकि हर गांव और हर किसान आत्मनिर्भरता की इस नई राह से सीधे जुड़ सके।
