- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- President Draupadi Murmu Aiims Nagpur Convocation Speech Doctors Ethics
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने युवा डॉक्टरों को दिया मंत्र, AIIMS नागपुर में दीक्षांत समारोह में कही ये बड़ी बात
- Written By: आकाश मसने
Draupadi Murmu Nagpur Speech: नागपुर AIIMS के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने युवा डॉक्टरों को संबोधित किया। उन्होंने तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं बनाए रखने का आह्वान किया।

AIIMS नागपुर के दीक्षांत समारोह में छात्रों को प्रमाण पत्र सौंपतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (सोर्स: सोशल मीडिया)
Draupadi Murmu AIIMS Nagpur Convocation Speech: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को नागपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने भावी चिकित्सकों को चिकित्सा जगत की चुनौतियों और नैतिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराया। राष्ट्रपति ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि चिकित्सा एक ऐसा पेशा है जहाँ तकनीक कितनी भी उन्नत क्यों न हो जाए, वह मानवीय करुणा और ईमानदारी का स्थान कभी नहीं ले सकती। इस दौरान राज्य के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अन्य मौजूद थे।
नवाचार और निरंतर शिक्षा की आवश्यकता
AIIMS नागपुर में युवा डॉक्टरों को प्रोत्साहित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति का आधार केवल जिज्ञासा है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपनी डिग्री को शिक्षा का अंत न समझें, बल्कि इसे निरंतर सीखने की एक प्रक्रिया के रूप में देखें। उन्होंने कहा, “नवाचार और अनुसंधान (Research) की ललक ही आपको एक उत्कृष्ट डॉक्टर बनाएगी। चिकित्सा क्षेत्र में हर दिन नई चुनौतियाँ आती हैं, जिनका समाधान केवल वही ढूंढ सकते हैं जिनके भीतर सीखने की भूख जीवित हो।”
President Droupadi Murmu graced the convocation ceremony of AIIMS Nagpur. She said that AIIMS Nagpur has established itself as a leading centre for medical education, research and excellent healthcare services. She emphasised that no matter how advanced the technology may become,… pic.twitter.com/nFQ9LJKwML — President of India (@rashtrapatibhvn) April 15, 2026
नैतिक मूल्य और मानवीय दृष्टिकोण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चिकित्सकों को याद दिलाया कि चिकित्सा के क्षेत्र में नैतिक मूल्यों का स्थान सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर का रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण और उसके प्रति सहानुभूति ही उपचार की आधी सफलता तय कर देती है। उनके अनुसार, तकनीक एक सहायक उपकरण हो सकती है, लेकिन करुणा ही वह तत्व है जो किसी व्यक्ति को ‘अच्छा डॉक्टर’ और ‘अच्छा इंसान’ बनाता है।
सम्बंधित ख़बरें
मराठा Vs ओबीसी: मनोज जरांगे के अनशन पर लक्ष्मण हाके का पलटवार, कहा- हक छीना तो करेंगे महाआंदोलन
NEET Paper Leak के तनाव में 19 वर्षीय छात्र ने दी जान, डॉक्टर बनने का सपना टूटने के डर से उठाया खौफनाक कदम
‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
गोंदिया जिले की इस तहसील में बस के लिए तरस रहे लोग, कई गांवाें में सिर्फ वोटिंग के दिन दिखती है ‘लाल परी’
Technology चाहे जितनी भी advance क्यों न हो जाए, यह करुणा, ईमानदारी और रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण का स्थान नहीं ले सकती। करुणा की भावना को सदैव बनाए रखें क्योंकि यह आपको केवल एक अच्छा चिकित्सक ही नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान भी बनाती है। pic.twitter.com/pRe4ee8dDA — President of India (@rashtrapatibhvn) April 15, 2026
विकसित भारत @2047 का लक्ष्य
समारोह के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने विश्वास जताया कि देश की युवा शक्ति, विशेषकर बेटियां और बेटे, मिलकर साल 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने के संकल्प को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि जब नागरिक स्वस्थ होंगे, तभी राष्ट्र प्रगति करेगा।
यह भी पढ़ें:- Summer Special Trains: मुंबई-पुणे से घर जाना होगा आसान! रेलवे ने शुरू की 168 समर स्पेशल ट्रेनें, जानें शेड्यूल
स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी पहल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले दशक में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए उठाए गए कदमों की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 43 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जो गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक का सुरक्षा कवच प्रदान करते हैं। प्राथमिक चिकित्सा को मजबूत करने के लिए देश भर में 1.85 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए गए हैं। अंत में, उन्होंने डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि मानवता की सेवा का यह विशेष अवसर गर्व और जिम्मेदारी का विषय है।
President draupadi murmu aiims nagpur convocation speech doctors ethics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
May 30, 2026 | 06:09 PMइंजन ऑयल नकली निकला तो खाते से उड़ गए पैसे, इन 3 तरीकों से तुरंत करें पहचान
May 30, 2026 | 06:07 PM20 लाख के लोन के लिए बेटे ने जिंदा पिता को कागजों में मरा दिखाया, खुद के अंतिम संस्कार की भी बनवाई फर्जी रसीद
May 30, 2026 | 06:06 PMमराठा Vs ओबीसी: मनोज जरांगे के अनशन पर लक्ष्मण हाके का पलटवार, कहा- हक छीना तो करेंगे महाआंदोलन
May 30, 2026 | 06:03 PMIndore News: फेसबुक पर भाई बनकर ठगा, सोना भेजने का झांसा देकर महिला से ठगे 12.50 लाख रुपए
May 30, 2026 | 05:47 PMMasoom The New Generation News: शेखर कपूर-एआर रहमान की जोड़ी फिर से करेगी कमाल, मासूम द न्यू जेनरेशन का ऐलान
May 30, 2026 | 05:45 PMNEET Paper Leak के तनाव में 19 वर्षीय छात्र ने दी जान, डॉक्टर बनने का सपना टूटने के डर से उठाया खौफनाक कदम
May 30, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM












