ठाणे मनपा IT कॉन्ट्रैक्ट खत्म, काम जारी रखने के लिए पुराने ठेकेदार को 3 महीने का एक्सटेंशन
TMC Tender Delay IT Services: ठाणे मनपा में IT सेवाओं का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद प्रशासन ने काम प्रभावित न हो इसके लिए पुराने ठेकेदार का कार्यकाल तीन महीने बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Thane Municipal Corporation (सोर्स- सोशल मीडिया)
Thane Municipal IT Contract Extension: ठाणे महानगरपालिका (मनपा) के विभिन्न कार्यालयों में सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो चुका है।
यह कॉन्ट्रैक्ट इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी फैसिलिटी मेंटेनेंस, मैनेजमेंट सर्विसेज और कंप्यूटर नेटवर्क मैनेजमेंट से जुड़ा था, जो अब खत्म होने के बाद प्रशासन के सामने चुनौती बन गया है।
काम प्रभावित न हो, इसलिए एक्सटेंशन
मनपा प्रशासन ने कामकाज को सुचारु बनाए रखने के लिए पुराने ठेकेदार का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक नया ठेकेदार नियुक्त नहीं हो जाता। इस प्रस्ताव को 18 मार्च को होने वाली जनरल मीटिंग में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
VIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 11 विदेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
टेंडर प्रक्रिया में हुई देरी
सूत्रों के अनुसार, ठाणे मनपा कर्मचारी विभिन्न परियोजनाओं और चुनावी कार्यों में व्यस्त थे, जिसके कारण नए टेंडर की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो सकी। हालांकि अब नए ठेकेदार की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एक साल के लिए दिया गया था कॉन्ट्रैक्ट
बताया गया कि 5 फरवरी 2025 को मनपा ने एक निजी कंपनी को IT सेवाओं का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। यह अनुबंध एक वर्ष के लिए था और इसके तहत कंपनी ने तीन तकनीकी कर्मचारियों को तैनात किया था।
23 जनवरी 2026 को खत्म हुआ कार्यकाल
यह कॉन्ट्रैक्ट 23 जनवरी 2026 को समाप्त हो गया। इसके पहले ही प्रशासन ने नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया था, लेकिन समय पर इसे लागू नहीं किया जा सका।
ये भी पढ़ें :- कभी हरियाली के लिए मशहूर ठाणे अब प्रदूषण की चपेट में, पेड़ों की कटाई और कंस्ट्रक्शन से बिगड़ी हवा
नए ठेकेदार की नियुक्ति प्रक्रिया जारी
अब प्रशासन द्वारा नए ठेकेदार की नियुक्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक पुराने ठेकेदार के माध्यम से ही IT सेवाएं जारी रहेंगी, ताकि मनपा के दैनिक कार्यों में कोई बाधा न आए।
