Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लोकतंत्र की मिसाल: लीला श्रोत्री ने उम्र को दी मात, ठाणे में 98 वर्षीय पूर्व शिक्षिका ने डाला वोट

Thane News: ठाणे महानगरपालिका चुनाव में 98 वर्षीय पूर्व शिक्षिका लीला श्रोत्री ने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अद्भुत समर्पण दिखाया। पूर्व छात्र और मतदान कर्मियों की मदद से उन्होंने वोट दिया।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jan 16, 2026 | 12:02 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane 98 Year Old Voter Leela Shrotri News: महाराष्ट्र के ठाणे महानगरपालिका चुनाव में 98 वर्षीय एक पूर्व शिक्षिका ने गुरुवार को मतदान कर यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य में उम्र कोई बाधा नहीं होती। ठाणे शहर के तेम्भी नाका स्थित परमार हाउस की निवासी और फिल्म अभिनेता पुष्कर श्रोत्री की परदादी लीला श्रोत्री ने बीजे हाई स्कूल के मतदान केंद्र पर मतदान के लिए पहुंचते ही अपने उत्साह से सभी को अचंभित कर दिया।मतदान केंद्र तक उनका पहुंचना शिव समर्थ विद्यालय की पूर्व शिक्षिका और उनके विद्यार्थियों के बीच के गहरे रिश्ते का भी प्रमाण था।

पूर्व छात्र की मदद से किया मतदान

लीला श्रोत्री ने स्कूल में दिलीप पाठक नाम के छात्र को पढ़ाया था और अब वही उन्हें अपने ऑटो में बैठाकर मतदान केंद्र तक छोड़ने पहुंचा ताकि पूर्व शिक्षिका मतदान कर सकें। मतदान केंद्र पहुंचने पर लीला को एक चुनौती का सामना करना पड़ा क्योंकि मतदान केंद्र खड़े होकर मतदान करने वालों के लिए बनाए गए थे, जो उनकी उम्र की महिला के लिए एक मुश्किल काम था।

लीला के एक पूर्व छात्र ने बताया कि मतदान केंद्र के सहायक तुरंत आगे आए और सावधानीपूर्वक तीन कुर्सियों को एक के ऊपर एक रखकर बैठने के लिए उपयुक्त जगह बनाई, जिससे पूर्व शिक्षिका मतदान कर सकीं। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि राष्ट्र को मजबूत रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में देर रात तक ATS की छापेमारी, ISIS के सोशल मीडिया लिंक और पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने

राज्यसभा चुनाव: BJP की पहली लिस्ट जारी, महाराष्ट्र पर सस्पेंस बरकरार; क्या नवनीत राणा और तावड़े मारेंगे बाजी?

अमेरिका को गाली देना चाहिए, ईरान को…? गिरीश महाजन ने ईरान को लेकर सोनिया के पूछे सवाल पर दिया बयान

ठाणे की परंपरा और शोक: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नहीं खेली होली, बालासाहेब-दिघे को किया नमन

यह भी पढ़ें:- BMC Exit Poll 2026: मुंबई में खिलेगा कमल या चलेगा ठाकरे का जादू? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने सबको चौंकाया

पाठक ने बताया कि इतनी उम्र के बावजूद लीला बच्चों को पढ़ा रही हैं और अपने कई पूर्व छात्रों को उनके जन्मदिन पर फोन करती हैं। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी बात है, जिसे वह कभी नहीं भूलतीं। शिक्षा और समुदाय के प्रति आजीवन समर्पण के मद्देनदर ठाणे महानगरपालिका ने कुछ वर्ष पहले उन्हें ठाणे गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया था।

Thane municipal election 98 year old teacher leela shrotri voting democracy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2026 | 12:02 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Thane

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.