ठाणे के अस्पताल हॉस्टल में गंदगी पर भड़के विधायक, प्रशासन को लगाई फटकार
Sanjay Kelkar Action Demand Update: ठाणे के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल के हॉस्टल में गंदगी और खराब सुविधाओं को लेकर विधायक संजय केलकर ने नाराजगी जताई।
- Written By: अपूर्वा नायक
संजय केलकर (सौ. सोशल मीडिया एक्स )
Thane Hospital Hostel Condition News: कलवा स्थित ठाणे मनपा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल के निवासी डॉक्टरों एवं राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में गंदगी का आलम है। साथ ही यहां अन्य तरह की भी समस्याएं विद्यमान हैं।
इसको लेकर भाजपा विधायक संजय केलकर ने कड़ी नाराजगी जतायी है। विधायक संजय केलकर ने शनिवार को हॉस्टल एवं अस्पताल परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आड़े हाथों लिया।
प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार
बताया गया कि निवासी डॉक्टरों और मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के तहत विधायक संजय केलकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज हॉस्पिटल के हॉस्टल का जायजा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी, सैटिस पुल की पहली लेन खुलने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
National Book Lovers Day 2026: किताबें पढ़ने की आदत बदल सकती है जीवन के प्रति नजरिया, जानें 6 बड़े फायदे
लोकप्रिय कार्यशैली का सम्मान, भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले बने आदर्श तहसीलदार
कळवा येथील ठाणे महापालिकेच्या छत्रपती शिवाजी महाराज रुग्णालयातील निवासी डॉक्टर आणि वैद्यकीय विद्यार्थ्यांच्या वसतिगृहाबाबत सातत्याने तक्रारी येत असल्याने आज मी स्वतः भेट देऊन परिस्थितीची पाहणी केली.
प्रत्यक्ष पाहणीदरम्यान वसतिगृहातील अस्वच्छता आणि मूलभूत सुविधांचा अभाव पाहून… pic.twitter.com/ZOyQXEK7zQ — Sanjay Kelkar (@SanjayKelkar_) March 21, 2026
हॉस्टल में गंदगी, पीने के लिए दूषित पानी और हर जगह दुर्गंध के लिए विधायक ने प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से निवासी डॉक्टर बीमार पड़ने की कगार पर हैं। साथ ही डॉक्टरों के शयन के लिए पर्याप्त बेड भी उपलब्ध नहीं हैं। डॉक्टरों ने शिकायत की कि रेजिडेंट डॉक्टरों की समस्याओं को बताने के बावजूद किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई।
संबंधितों के खिलाफ लें एक्शन
पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक केलकर ने कहा कि यहां के ठेकेदार मनपा के दामाद जैसा बर्ताव कर रहे है। अस्पताल एवं मेडिकल कालेज में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर ठाणे मनपा प्रशासन कोई एक्शन नहीं ले रहा है।
ये भी पढ़ें :- धर्मांतरण विरोधी बिल से बदले सियासी समीकरण, उद्धव ठाकरे की परिषद वापसी पर सवाल
उन्होंने कहा कि सिर्फ सीसीटीवी कैमरे लगाने से सिक्योरिटी और सुविधाओं का मसला हल नहीं होगा, बल्कि कोई घटना होने से पहले ध्यान देने की ज़रूरत है। विधायक कैलकर ने मनपा आयुक्त से मांग की कि निवासी डॉक्टरों की समस्याओं पर तुरंत ध्यान दें और संबंधित लोगों के खिलाफ एक्शन ले।
