-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Municipal Budget 2026 Development Green Bond Plan
ठाणे मनपा बजट 2026: 6221 करोड़ का प्रस्ताव, म्युनिसिपल और ग्रीन बॉन्ड से जुटेगा फंड
- Written By: अपूर्वा नायक
Thane Infrastructure Budget Plans: ठाणे महानगर पालिका ने 6221 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जिसमें बिना टैक्स बढ़ाए नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने और विकास परियोजनाओं पर जोर दिया गया है।

ठाणे मनपा के उपायुक्त उमेश बिरारी निलंबित (pic credit; social media)
Thane Municipal Corporation Budget 2026: ठाणे महानगर पालिका प्रशासन की तरफ से लगभग चार साल बाद जनप्रतिनिधियों के समक्ष मनपा का वार्षिक बजट पेश किया गया। मनपा चुनाव हुए दो महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद अभी तक स्थायी समिति का गठन नहीं हुआ है।
जिसकी वजह से मनपा आयुक्त सौरभ राव ने सोमवार को 6221।12 करोड़ रुपये का बजट मनपा की आम सभा में पेश किया। बजट भाषण में मनपा आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नागरिकों के टैक्स में किसी तरह की बढ़ोतरी किये गए बगैर नागरिकों को बेहतर सेवा सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।
आयुक्त राव ने कई परियोजनाओं की घोषणा की है। जिसका लाभ ठाणे के नागरिकों को मिलेगा। पिछले वर्ष ठाणे मनपा का बजट 5645 करोड़ रुपए का था। इस साल के बजट में 10।21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मनपा आयुक्त ने कहा कि बजट में सार्वजनिक कल्याण व सेवा दृष्टिकोण, शाश्वत व सुरक्षित योजनाओं को शहर, हरित ठाणे, आम लोगों की सहभागिता हैपिनेक्स इंडेक्स, कला- खेल -सांस्कृतिक विकास, पर्यावरण संरक्षण एमएमआर में एक प्रमुख आर्थिक केंद्र आदि को समाहित किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे जिले में 13 दिन की देरी से मानसून सक्रिय; पहली ही झमाझम बारिश ने खोली केडीएमसी के नाला सफाई दावों की पोल
ठाणे में 8 गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची जारी, अभिभावकों को एडमिशन से पहले सावधानी बरतने की सलाह
ठाणे: 500 करोड़ का लोन अटकाने से CC रोड ठेकेदारों को भुगतान का इंतजार, मीरा-भाईंदर की 22 सड़कें अब भी अधूरी
West Bengal Budget: पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का पहला ऐतिहासिक बजट, DA में 20% की शानदार बढ़ोतरी
महापौर शर्मिला पिंपलोलकर को बजट सुपुर्द करते समय उपमहापौर कृष्णा पाटिल, अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी, सभागृह नेता हणमंत जगदाले, विरोधी पक्षनेता अशरफ (शानू ) पठाण, शिवसेना गुटनेता पवन कदम, स्थायी समिति के पूर्व सभापति राम रेपाले, भाजपा के गुट नेता मुकेश मोकाशी, अभिजीत पवार, सरफराज खान उर्फ सैफ पठाण सहित अन्य गुट नेता मौजूद थे।
विकास के लिए म्युनिसिपल बॉन्ड और ग्रीन बॉन्ड
- मनपा आयुक्त राव ने बताया कि शाश्वत आधारभूत सुविधा, घनकचरा व्यवस्थापन, एसटीपी, क्लस्टर डेवलपमेंट परियोजना के लिए फंड जुटाने के मकसद से, ठाणे मनपा ने म्युनिसिपल बॉन्ड और ग्रीन बॉन्ड जारी करने की योजना तैयार की है। इस कर्ज का उपयोग आधारभूत सुविधा और पर्यावरणपूरक उपक्रमों के लिए किया जाएगा, जिससे आर्थिक अनुशासन लाकर पारदर्शिता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
- इसके लिए एक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी अपॉइंट करने का प्रोसेस चल रहा है और इसके लिए केंद्रीय बजट से एक ठोस अनुदान भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल मनपा पर 33 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने डेवलपमेंट फ्रेमवर्क को लागू करने के लिए साल 2024-25 में 115 करोड़ रुपये और वर्ष 2025-26 में 98 करोड़ 68 लाख रुपये की बगैर ब्याज आर्थिक मदद दी है।
केंद्र सरकार ने अमृत 2।0 के तहत जलापूर्ति बढ़ाने और एकात्मिक तालाब संवर्धन व सुशोभीकरण के लिए 555।16 करोड़ रुपये की डीपीआर को मंजूरी दी है। साल 2026-27 में लोन के जरिए 62 करोड़ 41 लाख रुपये मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें :- पुणे में नहर हादसे से हड़कंप, आमसभा में प्रशासन की लापरवाही पर तीखी नाराजगी
शहर का होगा सर्वेक्षण
- मनपा आयुक्त ने बताया कि प्रापर्टी टैक्स के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके पूरे शहर का सर्वेक्षण किया जाएगा। इससे मनपा के राजस्व में वृद्धि होने की उम्मीद है।
- इसका उद्देश्य नागरिकों को प्रापर्टी टैक्स से संबंधित सार्वजनिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि प्रापर्टी टैक्स भुगतान, प्रापर्टी टैक्स फाइलिंग और अन्य सेवाओं के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट विकसित करने की योजना है।
Thane municipal budget 2026 development green bond plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर ST विभाग ने 65 दिनों में स्वच्छता के नाम पर वसूले 58.50 लाख रुपये; फिर भी बस स्टैंड्स पर गंदगी का अंब
Jun 24, 2026 | 10:31 AMGold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के भाव में भयंकर गिरावट, 7 महीने के निचले स्तर पर आए रेट, जानें ताजा भाव
Jun 24, 2026 | 10:28 AMFIH Pro League में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से चटाई धूल
Jun 24, 2026 | 10:27 AMAlka Yagnik Health Concerns: अलका याग्निक को आई दादी की याद, पद्म भूषण संग मुलाकात का किस्सा किया शेयर
Jun 24, 2026 | 10:25 AMनवभारत विशेष: लखनऊ अग्निकांड से सबक ले सरकार, दिल्ली का चांदनी चौक भी असुरक्षित
Jun 24, 2026 | 10:23 AMHydration Signs: क्या आप पी रहे हैं पर्याप्त पानी? ये 6 संकेत बताएंगे आपका शरीर भी डिहाइड्रेटेड तो नहीं
Jun 24, 2026 | 10:22 AMपश्चिम बंगाल के बैरकपुर में गरजा बुलडोजर, TMC का अवैध दफ्तर जमींदोज; सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ एक्शन
Jun 24, 2026 | 10:21 AMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














