Thane Heatwave Orange Alert: तेज धूप और उमस से लोग बेहाल, प्रशासन की चेतावनी
Thane Heatwave Orange Alert News: ठाणे जिले में भीषण गर्मी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। तापमान 43 डिग्री पार पहुंचने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह दी।
- Written By: अपूर्वा नायक
ठाणे लू तापमान अपडेट (सौ. सोशल मीडिया )
Thane Heatwave Orange Alert Weather Update: मुंबई महानगर क्षेत्र अंतर्गत ठाणे जिले के लोग तेज धूप एवं गर्मी से हलकान हैं। दोपहर के समय जैसे आग का गोला बरस रहा है। पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी ने मुंबईकरों को बेहाल कर दिया है।
मौसम विभाग ने मुंबई सहित ठाणे, पालघर और कोंकण के लिए गर्मी का अंरिंज अलर्ट जारी किया है। गर्मी की वजह से पशु पक्षी भी बेहाल हैं। जिले का तापमान 41 के पार पहुंच गया है। जिले की मुरबाड़ तहसील में रविवार को 43.2 अंश सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। जिले में हिट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है।
प्रशासन एवं डॉक्टरों की तरफ से एहतियात बरतने की अपील नागरिकों से की जा रही है। ठाणे जिले का औसतन तापमान 41 अंश डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया लेकिन मुरबाड़ में पारा 43.2 एवं बदलापुर में 42.5 अंश डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
कारगिल से कन्याकुमारी तक रिकॉर्ड दौड़, ठाणे पहुंचे अल्ट्रा रनर कार्तिक जोशी, रोजाना 70 से 80 Km दौड़ रहें हैं
नाला सफाई सिर्फ 35% पूरी, भिवंडी मनपा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप; मुख्यमंत्री से जांच की मांग
Monsoon Update: दिल्ली-UP समेत MP में बदला मौसम का मिजाज, एयरपोर्ट पर मची खलबली; कई फ्लाइट्स लेट
9 साल बाद भी अधूरी सूर्या जलापूर्ति योजना, अब अगस्त 2026 तक जलाशय तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य
रविवार को सुबह से ही सूरज तपने लगा था दोपहर के समय लगा जैसे आसमान से आग का गोला बरस रहा है। बस एवं लोकल ट्रेनों में यात्रा कर रहे लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शाम होने के बाद धूप से राहत मिली लेकिन उमस बरकरार थी।
कोपरी में 4.5 घंटे तक बिजली गुल
इस बीच ठाणे शहर के कोपरी इलाके में लगभग साढ़े चार घंटे तक बिजली गुल थी, जिसकी वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक ठाणे के बेलापुर जैसे क्षेत्रों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें :- Pune Road Digging Repair: अब सड़क खुदाई के बाद मरम्मत सिर्फ रोड विभाग करेगा, गुणवत्ता पर लगेगा ब्रेक
दोपहर में घर से बाहर न निकलने की सलाह
तटीय क्षेत्र होने के कारण नमी बहुत अधिक है। जिससे गर्मी का एहसास सामान्य से कहीं ज्यादा हो रहा है और लोगों को लगातार पसीना आ रहा है। पिछले चार दिनों सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है, जिससे मार्किट और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ कम देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है और तापमान ऊंचा बना रह सकता है। भीषण गर्मी को देखते हुए नागरिकों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। पानी की अधिक मात्रा का सेवन करने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और सिर ढंककर बाहर निकलने के निर्देश दिए गए हैं।
