Thane Heatwave Advisory: ठाणे में बढ़ती गर्मी का असर, मनपा ने हीटस्ट्रोक से बचाव के लिए जारी किए दिशानिर्देश
Thane Heatwave Advisory Guidelines: ठाणे में बढ़ते तापमान के बीच मनपा ने हीटस्ट्रोक से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की है। नागरिकों को धूप से बचने और दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
ठाणे लू तापमान अपडेट (सौ. सोशल मीडिया )
Thane Heatwave Advisory Heatstrokes Safety: शहर में लगातार ऊपर चढ़ रहे पारे की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। गर्मी की वजह से बीमारियां बढ़ रही हैं।
जिसको देखते हुए, ठाणे महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग ने हीटस्ट्रोक से बचने के लिए दिशानिर्देश जारी किया हैं। जिसमें लोगों को धूप से बचने के लिए जानकारी दी गयी है।
ठाणे मनपा के दिशानिर्देश में कहा गया है कि ठाणे शहर में गर्मी का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लोगों को हीटस्ट्रोक का बड़ा खतरा है। कहा गया है कि यदि शरीर का तापमान 104 फ़ारेनहाइट (40 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच जाता है, तो प्रौढ़ व्यक्तियों की मांसपेशियों में ऐंठन, जी मिचलाना, उल्टी, घबराहट और चक्कर आना, दिल की धड़कन बढ़ना और घबराहट जैसे लक्षण देखे जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
देश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट
ठाणे इंटरनल मेट्रो से आसान होगा सफर, मेट्रो 4, 5 और रेलवे स्टेशनों से जुड़ेगा रूट; DCM शिंदे ने दिए निर्देश
Kal Ka Mausam: 4 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?
ठाणे में 8,444 किसानों की कर्जमाफी e-KYC सफल! शेष 2,518 किसानों को अब क्या करना होगा? जानें पूरी प्रक्रिया
इसी तरह बच्चों में खाना न खाना, चिड़चिड़ापन, पेशाब कम आना, आंखें सूखना, कहीं से खून आना, मुंह के आस-पास की स्किन सूख जाना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
किस चीज़ से बचें?
- गर्मियों में कुछ चीजों से बचने से हीट स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। दोपहर 2 से 4 बजे के बीच धूप में ज्यादा मेहनत करने, नंगे पैर चलने या खाना बनाने से बचने की अपील की गई है।
- साथ ही, चाय, कॉफी, शराब और ज्यादा चीनी वाले सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसे कैफीन वाले ड्रिंक्स पीने से बचें, क्योंकि ये शरीर में पानी का लेवल कम करते हैं। बच्चों या पालतू जानवरों को खड़ी कार में छोडना, खासकर जब वे गाड़ी में न हो, बहुत खतरनाक हो सकता है।
हीटस्ट्रोक से बचने करें उपाय
प्रशासन के दिशानिर्देश में गर्मी से बचने के लिए कुछ बचाव के तरीके बताए गए हैं। कहा गया है कि घर से बाहर जाते समय सिर पर टोपी, स्कार्फ़ या छाता का इस्तेमाल करे। हो सके तो हल्के, सूती और सफ़ेद कपड़े पहनें। प्यास न लगने पर भी खूब पानी पिएं। शरीर में पानी का स्तर बनाए रखने के लिए छाछ, नींबू पानी, नारियल पानी जैसे नैचुरल ड्रिंक्स का इस्तेमाल करें। तेज गर्मी में, यानी दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचें।
ये भी पढ़ें :- Kashigaon Metro Station Parking: मीरा-भाईंदर में मेट्रो-9 बनी मुसीबत, फुटपाथ पर वाहनों से ट्रैफिक जाम कायम
नागरिक सावधान रहें
ठाणे महानगरपालिका के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रसाद पाटिल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है। धूप से बचने के लिए दिशानिर्देश का पालन करना चाहिए। साथ ही, गर्मियों में अपना और बच्चों का खास ध्यान रखें।
