Kashigaon Metro Station Parking: मीरा-भाईंदर में मेट्रो-9 बनी मुसीबत, फुटपाथ पर वाहनों से ट्रैफिक जाम कायम

Kashigaon Metro Station Parking Issue: मीरा-भाईंदर के काशीगांव मेट्रो स्टेशन के बाहर अवैध पार्किंग और ट्रैफिक जाम से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों को सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है।
Kashigaon Metro Station Parking Traffic Problem
काशीगांव मेट्रो पार्किंग इशू (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Kashigaon Metro Station Parking Traffic Problem: मीरा-भाईंदर में आधुनिक यातायात की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही मेट्रो-9 अब यात्रियों के लिए राहत से ज्यादा परेशानी का कारण बनती नजर आ रही है।

काशीगांव मेट्रो स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों ने हालात बिगाड़ दिए हैं, जिससे रोजाना हजारों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और यात्रियों का आरोप है कि फुटपाथ, जो पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए हैं, अब अवैध पार्किंग जोन में तब्दील हो चुके हैं।

दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा

नतीजतन, लोगों को सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने 11 अप्रैल को काशीगांव मेट्रो स्टेशन का दौरा कर हालात का जायजा लिया था।

ट्रैफिक जाम से नागरिक परेशान

  • उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि यात्रियों की असुविधा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने एमएमआरडीए और मीरा-भाईंदर महानगरपालिका को 60 दिनों के भीतर एंट्री-एग्जिट व्यवस्था और पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, निरीक्षण के करीब 3 सप्ताह बाद भी जमीनी हकीकत में कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहा है।
  • अवैध पार्किंग, ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ की समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है। अब देखना होगा कि तय समय सीमा के भीतर संबंधित विभाग इस समस्या का समाधान कर पाते हैं या फिर यात्रियों को यूं ही परेशानी झेलनी पड़ेगी, फिलहाल, काशीगांव मेट्रो स्टेशन के बाहर की अव्यवस्था शहर की यातायात व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल बनकर खड़ी है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com