Thane: किशोर का खौफनाक कदम, झगड़े के बाद 17 साल की लड़की को किया आग के हवाले, 80% झुलसी, हालत गंभीर
Thane Girl Set on Fire: ठाणे में झगड़े के बाद एक किशोर ने 17 वर्षीय लड़की को उसके घर में आग लगा दी। पीड़िता 80% जली, हालत गंभीर। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।
- Written By: प्रिया जैस
ठाणे न्यूज
Thane Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में झगड़े के बाद एक किशोर ने 17 वर्षीय एक लड़की को कथित तौर पर उसके ही घर में आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना 24 अक्टूबर को बालकुम इलाके में हुई।
पीड़िता का इलाज चल रहा है जो लगभग 80 प्रतिशत जल गई है और उसकी हालत गंभीर है। कपूरबावड़ी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रवीण माने ने बताया कि 17 वर्षीय आरोपी, किशोरी का दोस्त था। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है तथा उस पर हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि यह हमला कथित तौर पर दोनों के बीच “पहले हुए झगड़े” के कारण किया गया।
शोर मचाने के बावजूद नहीं बचाया
उन्होंने बताया कि किशोर ने लड़की के घर जाकर कथित तौर पर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और उसे आग लगा दी। लड़की के शोर मचाने के बावजूद, आरोपी मौके पर ही मौजूद रहा और उसने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। इसके बाद आरोपी लड़की को ठाणे के सरकारी अस्पताल ले गया जहां से उसे बाद में उपचार के लिए मुंबई के केईएम अस्पताल भेज दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे जिला सहकारी बैंक पर महायुति का ऐतिहासिक कब्जा, शिंदे-चव्हाण की रणनीति से टूटा मजबूत किला
महाराष्ट्र ATS का बड़ा ऑपरेशन, वर्धा से शहजाद भट्टी नेटवर्क का संदिग्ध गिरफ्तार
POCSO केस का बदला! जमानत पर बाहर आते ही पत्नी, बच्चों समेत 6 लोगों की कर दी हत्या, तेलंगाना में सनसनी
भंडारा में साइबर ठगी: UPI के जरिए दो बैंक खातों से 6.11 लाख रुपये उड़ाए
यह भी पढ़ें – Alert! चंद्रपुर-मूल मार्ग पर बाघिन का आतंक, बाइक सवार पर किया हमला, मची चीख-पुकार, देखें VIDEO
अधिकारी ने बताया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद किशोर को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय के सामने पेश किया गया। न्यायालय ने उसे रिमांड होम में रखने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि कपूरबावड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।
