

Mumbai Hawkers Eligibility List News: मुंबई में फुटपाथ पर फेरीवालों का धंधा हमेशा चर्चा में रहा है। 2014 के पहले की पात्रता के अनुसार फुटपाथ पर पात्र फेरीवालों की लिस्ट अंततः जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में उन फेरीवालों के नाम हैं जिनके सभी दस्तावेज वैध पाए गए हैं।
2014 से पहले फुटपाथों पर धंधा लगाने वालों को चिन्हित किया गया था, जिसमें घाटकोपर के एन वार्ड में 4971 लोग थे। उनमें से 1291 लोगों को फर्स्ट फेस में चयनित कर लिया गया है, जिनकी लिस्ट जारी कर दी गई है। आने वाले कुछ महीनों में बाकी लोगों के भी नाम जारी कर दिए जाएंगे।
अब इन लोगों को क्यूआर कोड दिया जाएगा और ये फुटपाथ पर धंधा करने के लिए अधिकृत होंगे। वैध लोगों ने सर्वे के समय जो एड्रेस दिया था, वे उसी स्थान पर अपना धंधा कर सकते हैं।
घाटकोपर पूर्व और पश्चिम में 20 जगहों को चिन्हित किया गया है। हालांकि अभी तक महानगरपालिका ने सुनिश्चित नहीं किया है कि इन्हें कौन सी जगह पर, किस फुटपाथ पर और कितनी जगह दी जाएगी।
पात्रों के लिए क्यूआर कोड एवं उनके पहचान पत्र जारी करने के लिए दस्तावेज जमा हो रहे हैं। जोन 6 के अंतर्गत यश वार्ड, टी वार्ड और एन वार्ड में बड़ी संख्या में फेरीवालों को पात्र किया गया है। इनमें से सबसे ज्यादा संख्या घाटकोपर के एन वार्ड कार्यालय में देखी जा रही है। यहां पर कुल 4971 में से पहली लिस्ट में 1291 है। जबकि टी वार्ड में 666 तो एस वार्ड में मात्र 353 फेरीवालों को पात्र किया गया है। अभी और लिस्ट आना बाकी है। घाटकोपर के फेरीवालों में सुमार हुसैन भाई ने बताया कि बहुत से ऐसे लोग भी पात्र हैं। जो अब जीवित नहीं हैं। ऐसे लोगों के लिए उनके परिवार के सदस्य को अधिकृत किया जाना चाहिए।