ठाणे के घोडबंदर रोड पर रविवार सुबह ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, मेट्रो ब्रिज निर्माण बना वजह
Thane Ghodbunder Road Traffic Jam News: ठाणे के घोडबंदर रोड पर मेट्रो स्टेशन के पास ब्रिज निर्माण कार्य के चलते रविवार सुबह भारी ट्रैफिक जाम लग गया। कई इलाकों में वाहन लंबी कतारों में फंस गए।
- Written By: अपूर्वा नायक
ठाणे घोड़बंदर रोड यातायात (सौ. सोशल मीडिया )
Thane Ghodbunder Road Traffic Jam: शहर के घोडबंदर रोड पर रविवार को सुबह ट्रैफिक जाम से लोगों को काफी अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मेट्रो स्टेशन से कुछ मीटर दूर मुल्ला बाग इलाके में पैदल चलने वालों के लिए ब्रिज बन रहा है।
ब्रिज पर गर्डर लगाने की डेडलाइन रविवार सुबह 6 बजे थी। लेकिन यह काम सुबह करीब 8 बजे के बाद पूरा हो पाया। इस दौरान घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक बढ़ने से भाईंदरपाड़ा, कासारवडवली, वाघबिल, पातलीपाड़ा, ब्रम्हांड सिग्नल सहित अन्य क्षेत्र में ट्रैफिक जाम लग गया।
ठाणे से घोड़बंदर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी लगा ट्रैफिक जाम
इससे ठाणे रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। साथ ही, ठाणे से घोड़बंदर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी ट्रैफिक जाम लग गया। घोड़बंदर के मानपाड़ा इलाके में मेट्रो का स्टेशन बन रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Spice Storage: बारिश में नमी से खराब हो सकते हैं मसाले, इन्हें ताजा और खुशबूदार रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
Indian Silk Sarees: बनारसी से कांजीवरम तक, हर महिला की अलमारी में जरूर होनी चाहिए ये 10 शाही सिल्क साड़ियां
Hair Care Tips: बेजान और रूखे बालों में नई जान भर देंगे ये 10 आसान टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे सॉफ्ट-सिल्की
नागपुर दीक्षाभूमि अपडेट: विलास गजघाटे को कमान सौंपने की कोशिश से भड़का विवाद, ट्रस्टियों में अविश्वास चरम पर
इस मेट्रो स्टेशन से कुछ मीटर दूर मुल्ला बाग इलाके में पैदल चलने वालों के लिए ब्रिज बन रहा है और इसका काम मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) ने शुरू किया था। गर्डर लगाने के लिए रविवार सुबह 6 बजे तक की परमिशन दी गई थी। लेकिन बीम लगाने का काम सुबह करीब 8 बजे हुआ।
ये भी पढ़ें :- प्रताप सरनाईक का बड़ा आरोप, काशीमीरा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने की रची जा रही साजिश
पुलिस को मानपाड़ा इलाके में रोकना पड़ा ट्रैफिक
- इस दौरान मानपाड़ा इलाके में ट्रैफिक रोकना पड़ा। इससे यहां के ट्रैफिक सिस्टम पर विपरीत असर पड़ा। घोडबंदर से ठाणे की ओर जाने वाले रास्ते पर भाईंदरपाड़ा से ब्रम्हांड सिग्नल तक ट्रैफिक जाम था।
- ब्रम्हांड सिग्नल से अंदरूनी सड़कों पर गाड़ियों को जाने दिया गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। ठाणे से घोड़बंदर की ओर जाने वाले सड़क पर आर मॉल तक ट्रैफिक जाम था।
