ठाणे में ट्रैवलर चेक के नाम पर 20,000 डॉलर की ठगी, एक ही परिवार के 5 लोगों पर केस दर्ज
Thane fraud case: ठाणे में ट्रैवलर चेक दिलाने के बहाने 20,000 डॉलर की ठगी। एक ही परिवार के पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार की तलाश जारी।
- Written By: प्रिया जैस
ठाणे न्यूज (सोर्सः सोशल मीडिया)
Kalyan crime news: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठाणे में पुलिस ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ विदेशी मुद्रा विनिमय सेवाओं में सहायता के बहाने एक व्यवसायी से 20,000 डॉलर (17 लाख रुपये से अधिक) की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
महात्मा फुले चौक पुलिस थाने में अपनी शिकायत में राजेश अमृतलाल भाटिया ने कहा कि उनके एक पुराने दोस्त ने उनसे दुबई में अपनी बेटी की ‘आर्किटेक्ट’ की पढ़ाई के लिए ‘ट्रैवलर चेक’ की व्यवस्था करने को कहा था।
प्राथमिकी का हवाला देते हुए अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि भाटिया छह नवंबर को कल्याण क्षेत्र में एक बैग में 20,000 डॉलर ले जा रहा था, जब दो भाइयों ने, जिनमें से एक उसके दोस्त के कार्यालय में काम करता था, उसे बहलाया-फुसलाया। दोनों भाटिया को यह कहकर अपने घर ले गए कि उनके परिवार के एक सदस्य को विदेशी यात्रा दस्तावेजों की जानकारी है।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
यह भी पढ़ें – ठाणे में सौतेली मां की हत्या का आरोपी बेटा बरी, पारिवारिक विवाद में 5 साल पहले गई थी महिला की जान
धोखाधड़ी का मामला दर्ज
उन्होंने भाटिया को पैसे सौंपने के लिए राजी किया और शाम को आकर ‘ट्रैवलर चेक’ लेने के लिए कहा। अधिकारी ने बताया, जब भाटिया चेक लेने वापस गए तो संदिग्धों ने टालमटोल भरे जवाब दिए और अंततः नकदी लेकर फरार हो गए। निरीक्षक बलिरामसिंह शंकरसिंह परदेशी ने कहा, “प्रारंभिक जांच के बाद हमने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
