मुंबई के बाद ठाणे में डबल डेकर बस सेवा, दिवाली तक 300 नई बसें जोड़ने की योजना
Thane Double Decker Bus Service: ठाणे के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही शहर में डबल डेकर बस सेवा शुरू होने जा रही है। टीएमटी बेड़े में 10 बसें शामिल होंगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
ठाणे डबल डेकर बस सर्विस (pic credit; social media)
Thane Double Decker Bus Service: ठाणे शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही मुंबई की तरह ठाणे की सड़कों पर डबल डेकर बसें दौड़ती दिखेंगी।
ठाणे महानगरपालिका का बजट पेश करते समय मनपा आयुक्त सौरभ राव ने ठाणे महानगरपालिका परिवहन सेवा (टीएमटी) के बड़े में 10 डबल डेकर बसों के शामिल करने की घोषणा की थी।
प्रशासन की मानें तो पहली डबल डेकर बस बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार है। हालांकि उसे यात्रियों की सेवा में उपलब्ध कराने के लिए एक पखवाड़े से अधिक का समय लग सकता है। ठाणे शहर की आबादी 27 लाख से ज्यादा हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: देश को वायुरक्षा प्रणाली सुदर्शन चक्र का इंतजार, इजराइल के आयरन डोम से बेहतर होगा
पुणे में शिवसेना कमजोर होने पर संजय राऊत का भाजपा पर आरोप, बोले- यही है ‘कातिल’
माजलगांव में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण का दबाव
महाराष्ट्र की नई AI नीति को मंजूरी, 10 हजार करोड़ निवेश और 1.5 लाख नौकरियों का लक्ष्य
ठाणे मनपा परिवहन सेवा के बेड़े में 407 बसें होगी शामिल
ठाणे मनपा परिवहन सेवा के बेड़े में कुल 407 बसें हैं। जिसमें से 381 बसें यात्रियों को सेवा दे रही हैं। हालांकि यात्रियों की संख्या के मुकाबले इन बसों की संख्या अपर्याप्त है। इसके चलते प्रशासन परिवहन बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रहा है।
सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ रोड ट्रांसपोर्ट (सीआईआरटी) की गाइडलाइंस के मुताबिक, हर 1 लाख की आबादी पर 50 बसें होनी चाहिए, ठाणे शहर की आबादी को देखते हुए टीएमटी को 1350 बसों की जरूरत है। मनपा बजट भाषण के दौरान मनपा आयुक्त सौरभ राव ने घोषणा की थी कि वित्तीय वर्ष में 300 नई बसों को टीएमटी के बड़े में शामिल किया जाएगा।
जिसमें पीएम ई-बस योजना के तहत 100 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें, 15वें वित्त आयोग की सिफारिश के तहत 160 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें, 100 सीएनजी और 10 डबल डेकर बसें शामिल हैं। इससे ठाणे महानगरपालिका के परिवहन सेवा के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ कर 707 हो जाएगी।
ये भी पढ़ें :- पुणे में शिवसेना कमजोर होने पर संजय राऊत का भाजपा पर आरोप, बोले- यही है ‘कातिल’
100 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को मिली मंजूरी
बताया गया कि ठाणे मनपा परिवहन सेवा को पीएम ई- बस योजना के तहत 100 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों के लिए मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा मनपा जीसीसी बेसिस पर 100 सीएनजी बसें खरीदेगी। ये बसें दिवाली तक अलग-अलग फेज में टीएमटी के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। इसके अलावा, मनपा दस डबल डेकर बस खरीद रही है। जिनमें से पहली बस अगले दो दिनों में टीएमटी को मिल जाएगी। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के साथ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद यह दस से पंद्रह दिनों में डबल डेकर बस यत्रियों की सेवा के लिए उपलब्ध हो जाएगी। डबल डेकर बस किस रूट पर चलाई जाएगी, यह तय नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान है कि इसे घोडबंदर से ठाणे रूट पर चलाया जाएगा।
